सागर

महाराष्ट्र की बैंक में हुई थी 2 करोड़ की डकैती, MP में कार का कलर बदलवा रहा था आरोपी, ऐसे पकड़ाया

महाराष्ट्र के पुणे स्थित महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक में हुई 2 करोड़ की डकैती का मध्य प्रदेश के सागर से कनेक्शन सामने आया है।

2 min read
Nov 06, 2021
महाराष्ट्र की बैंक में हुई थी 2 करोड़ की डकैती, MP में कार का कलर बदलवा रहा था आरोपी, ऐसे पकड़ाया

सागर. 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र के पुणे स्थित महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक में हुई 2 करोड़ की डकैती का मध्य प्रदेश के सागर से कनेक्शन सामने आया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एक आरोपी डकैती में इस्तेमाल की गई कार का कलर बदलने के लिए सागर स्थित अपने जीजा के घर छोड़ गया था। आरोपी यहां एक पेंटर को 20 हजार रुपए देकर कार का कलर व्हाइट से ग्रे करा रहा था। पुलिस ने छापामारी करते हुए डकैती मं इस्तेमाल हुई कार को जब्त कर पुणे पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं डकैती के मास्टरमाइंड आरोपी को जीजा की मदद से पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि, डकैती के अन्य आरोपियों को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।


सागर के कैंट थाना प्रभारी गौरव तिवारी का कहना है कि, 21 अक्टूबर को पुणे के शुरूर थाना इलाके की पिंपरखेड़ा स्थित महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक में हथियारों से लैस पांच नकाबपोशों ने डकैती की थी। यहां से आरोपी लॉकर में रखे सोना-चांदी के जेवर और नगदी समेत करीब 2 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गए थे। वारदात में आरोपियों ने सियाज कार का उपयोग किया था। वारदात के बाद पुणे पुलिस ने डकैती में शामिल कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान पुलिस को पता लगा कि, डकैती में इस्तेमाल होने वाली कार महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश की तरफ गई थी। पूछताछ में पता लगा कि, डकैती में शामिल मुख्य आरोपी प्रवीण सीताराम मुहार कार का कलर बदलने के लिए सागर ले गया है। सागर के सदर बाजार में उसके जीजा रहते हैं।


20 हजार में बदलवा रहा था कार का कलर

कैंट पुलिस ने डकैती में उपयोग हुई कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी ने अपने जीजा के यहां कार रख दी थी। यहीं पेंटर को बुलाकर कलर बदलवाया जा रहा था। आरोपी ने पेंटर को यह कहकर गुमराह किया था कि पहले कार ग्रे कलर की थी, लेकिन उसे भाई ने व्हाइट कलर करवा दिया। अब वो दोबारा कार का कलर ग्रे कराना चाहता है। कार का कलर बदलवाने के लिए उन्होंने 20 हजार रुपए में सौदा तय किया था। पुलिस ने पेंटर से कलर बदलने के लिए दी जाने वाली राशि भी जब्त कर ली है। मामले में पुणे के शुरूर थाने के उप निरीक्षक गणेश जगदाले टीम के साथ सागर पहुंचे और कार को जब्ती में लेकर रवाना हुए।

गृहग्राम जैत पहुंचे सीएम शिवराज - देखें Video

Published on:
06 Nov 2021 04:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर