गनीमत रही कि करण सिंह ने हाथ में लिए छाता से भालू को दूर भगा दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम झिलाझमरा में मक्का की फसल देखने गए एक किसान पर भालू ने हमला कर दिया। घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय करण सिंह पुत्र सुंदर आदिवासी खेत में लगी मक्का की फसल देखने गया था तभी मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ आ गई। बच्चों पर खतरा महसूस करते हुए भालू ने करण सिंह को देखते ही हमला कर दिया। भालू के नुकीले पंजों से करण सिंह के कान में गंभीर चोट आई। गनीमत रही कि करण सिंह ने हाथ में लिए छाता से भालू को दूर भगा दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।