10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तम्बाकू लेने गए व्यक्ति पर 3 लोगों ने किया हमला, एक आंख से दिखाई देना हुआ बंद

कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा की घटना सागर. कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर 3 लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। पीडि़त तम्बाकू लेने पान की गुमटी पर गया था, इसी दौरान आरोपियों से कहासुनी हुई और उन्होंने उसे जमीन पर पटककर मारना शुरू कर दिया। मारपीट में उसका सिर फट गया तो वहीं […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Jan 20, 2025

घायल संजय रजक

कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा की घटना

सागर. कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर 3 लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। पीडि़त तम्बाकू लेने पान की गुमटी पर गया था, इसी दौरान आरोपियों से कहासुनी हुई और उन्होंने उसे जमीन पर पटककर मारना शुरू कर दिया। मारपीट में उसका सिर फट गया तो वहीं नाक, गर्दन, सीने व कमर में अंदरुनी चोट आई हैं, वहीं घायल को एक आंख से नजर आना भी बंद हो गया है। यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी एक आंख की रोशनी जा सकती है। घायल की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के सूबेदार वार्ड निवासी 50 वर्षीय संजय पुत्र बाबूलाल रजक ने बताया कि वह साइकिल रिपेयरिंग का काम करता है। शनिवार की रात करीब 9 बजे दीवाला नाका चौकी के पास आलोक तिवारी की पान की दुकान पर जर्दा गुटखा लेने गया था, जहां किसी बात को लेकर उसकी बहस हो गई। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता कि आलोक तिवारी, छोटू उर्फ भरत तिवारी व बबलू तिवारी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने धक्का देकर उसे जमीन पर गिरा दिया। वहां से गुजर रहे नमन रजक ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। संजय ने बताया कि मारपीट में बाईं आंख में गंभीर चोट आई है और घटना के बाद से कुछ नजर नहीं आ रहा है। वहीं बाईं आंख के अलावा सिर, कमर, कंधा, नाक, गर्दन आदि में भी अंदरुनी चोट के कारण दर्द हो रहा है।

मामला दर्ज कर लिया है

घायल की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है। आंख में गंभीर चोट है, लेकिन आंख फोड़ने जैसी घटना नहीं है। आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
भूपेंद्र विश्वकर्मा, थाना प्रभारी, कोतवाली