सागर

video: पांच सौ मीटर लंबे तिरंगा के साथ निकाली गई यात्रा, लगाए भारत माता के जयकारे

आजादी की पूर्व संध्या पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

2 min read
Aug 14, 2023
A procession taken out with the tricolor of five hundred meters long

बीना. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई द्वारा अभाविप के 75 वें अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य पर पांच सौ मीटर लंबे विशाल तिरंगा के साथ मुख्य मार्गों से यात्रा निकाली गई।
यात्रा का शुभारंभ शासकीय उत्कृष्ट स्कूल परिसर से हुआ, जो गांधी तिराहा, कच्चा रोड एवं सर्वोदय चौराहा होते हुए उत्कृष्ट स्कूल परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में शामिल विद्यार्थी भारत माता, जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए। अभाविप महाकौशल प्रांत के सहमंत्री सावन सिंह ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा अभाविप के 75 वें अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य पर छात्रों एवं समाज में राष्ट्रवादी विचारधारा जगाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस अवसर पर संगठन मंत्री सत्यम मानिकपुरी, नगर मंत्री राहुल जैन, नगर सहमंत्री अरविंद साहू, अपूर्वा परिहार, मोहित ठाकुर, राघव श्रीधर, महाविद्यालय अध्यक्ष निशांत राजपूत, नगर एसएफडी प्रमुख जोगेश यादव, नगर एसएफएस प्रमुख दीक्षा लोधी, स्नेहा तिवारी, श्वेता अग्रवाल, श्रेया तिवारी, हर्ष बबेले आदि उपस्थित थे।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई यात्रा
जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति ग्राम कोंरजा ने ग्राम में तिरंगा यात्रा निकाली और तिरंगे के बारे में जानकारी देकर आजादी का महत्व समझाया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष रामसिंह यादव, सचिव भैरो प्रसाद, विकास यादव आदि उपस्थित थे। वहीं, जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था तरुण संस्कार ने सीएमसीएलडीपी छात्रों और प्रस्फुटन समिति सदस्यों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा भारत माता की जय, वंदे भारत के नारों के साथ निकाली गई। यात्रा में अभिषेक राय, नीरज शर्मा, जगदीश, प्रशांत, राहुल, दीपक जैन, नरेश तिवारी, प्रमोद, राजेश, नंदराम कुशवाहा, देवेंद्र राय आदि उपस्थित थे। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ढुरुआ, नगर समिति चंद्रशेखर वार्ड ने भी स्कूली बच्चों के साथ यात्रा निकाली। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, अश्विन सेन आदि उपस्थित थे।

Published on:
14 Aug 2023 09:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर