5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइबर अपराधों को लेकर हमेशा सतर्क और सावधान रहें, नहीं तो हो जाएंगे ठगी के शिकार

व्याख्यान आयोजित कर छात्राओं को दी गई साइबर अपराधों की जानकारी, बचाव के बताए तरीके

less than 1 minute read
Google source verification
Always be alert and cautious about cyber crimes, otherwise you will become a victim of fraud

कार्यक्रम में जानकारी देती हुईं मुख्य वक्ता

बीना. शासकीय कन्या महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रकोष्ठ के अंतर्गत राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया, जिसके अंतर्गत साइबर सुरक्षा और पर्यावरण सुरक्षा दो मूल विषयों पर व्याख्यान आयोजित हुआ।
प्राचार्य डॉ. चंदा रत्नाकर ने कहा कि सबसे पहले तो हम सभी को स्वयं की सुरक्षा रखना चाहिए। हमेशा सतर्क और सावधान रहें, ताकि ठगी का शिकार होने से बचा जा सके। हमें हमेशा पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना है। प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी डॉ. उमा लवानिया ने कहा कि हमारी जीवन शैली पूरी तरह से बदल रही है, हम आधुनिक जीवन जी रहे हैं, जिसमें सबसे अधिक साइबर क्राइम से प्रभावित हो रहे हैं, इसके बचाव के लिए हमें जागरूक होना चाहिए और यदि किसी तरह की डिजिटल अरेस्ट जैसी समस्या आती है, तो हमें तत्काल नजदीकी पुलिस थाना में सूचना देना चाहिए, बैंक खाता बंद कराना चाहिए। मुख्य वक्ता अरुण उपाध्याय ने साइबर सुरक्षा की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए साइबर सुरक्षा के प्रकार हैगिंग, फिशिंग, मैलवेयर, डिजिटल अरेस्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना है, पासवर्ड मजबूत बनाना है, फ्री वाई-फाई का उपयोग करते हुए सावधान रहना है। हमेशा अपनी सुरक्षा के लिए फेस, फिंगर, आंखें, फोटो, पिन कोड का पासवर्ड बनाना है। पर्यावरण सुरक्षा विषय पर मुख्य वक्ता कीर्ति ठाकुर ने कहा कि ब्रह्मांड में सबसे सुंदर ग्रह पृथ्वी है, जो ईश्वर का दिया गया अमूल्य वरदान है, इसकी सुरक्षा करना हमारा दायित्व है। वृक्षों को मत काटिए, प्लास्टिक मुक्त घर बनाइए, पैदल चलें, बिजली की बचत करें, पानी की बचत करें, इस प्रकार अपने जीवन को सुरक्षित रखते हुए औरों को भी सुरक्षित करें। इस अवसर पर प्रकाशचन्द्र, डॉ. रश्मि द्विवेदी, डॉ. दीपमाला सिंह, नवीन नामदेव, राजीव लोधी, मनीता राजपूत, आरती ठाकुर, विकास, रंजना आदि उपस्थित थे।