scriptअंत्योदय एक्सप्रेस आज आएगी सागर, जानिए इसमें क्या है आपके लिए खास | Antyodaya Express will come in the sagar today know what it is special | Patrika News
सागर

अंत्योदय एक्सप्रेस आज आएगी सागर, जानिए इसमें क्या है आपके लिए खास

सागर से दिल्ली सबसे जल्दी पहुंचाएगी

सागरMay 01, 2018 / 10:37 am

manish Dubesy

Antyodaya Express will come in the sagar today know what it is special

Antyodaya Express will come in the sagar today know what it is special

सागर. सागर से पंजाब जाने के लिए सबसे अत्याधुनिक और स्पीड ट्रेन अंत्योदय मंगलवार की शाम ५.५८ बजे आएगी। ६ मई से यह ट्रेन नियमित रूप से हर सप्ताह रविवार व मंगलवार को सागर आएगी। इस रूट पर सागर से दिल्ली जाने के लिए १३० किमी प्रतिघंटे से चलने वाली यह सबसे तेज गति की ट्रेन होगी।


सागर से दिल्ली के लिए सबसे जल्दी पहुंचाने वाली यह ट्रेन होगी। फिलहाल सागर रूट पर दिल्ली तक जाने वाली सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति है, जो सागर से दिल्ली ९ घंटे ४५ मिनट में पहुंचाती है। जबकि अंत्योदय एक्सप्रेस सागर से दिल्ली ९ घंटे ३० मिनट में पहुंचाएगी। दुर्ग से फिरोजपुर के लिए यह ट्रेन सागर में विशेष तौर मजदूर दिवस के मौके पर रविवार को शाम ५:५८ बजे पर आएगी। वहीं फिरोजपुर से दुर्ग की ओर जाने वाली ट्रेन सागर में मंगलवार को शाम ६:१३ बजे आएगी।
हर कोच में २० चार्जिंग प्वाइंट, पीने के लिए आरओ वाटर, मॉड्यूलर शौचालय, एलईडी लाइट्स लगी रहंेगी। ट्रेन के रफ्तार पकडऩे पर कम झटका लगेगा। कोचों में रैक एेसे बने हैं, जहां सामान में खरोंच नहीं आएगी।
रविवार को रात
९.३० बजे आएगी
नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह 22895 दुर्ग-फिरोजपुर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस दुर्ग से 6 मई रविवार को दुर्ग से सुबह 7:10 बजे रवाना होकर रायपुर सुबह 7:45 बजे पहुंच कर सुबह 7:50 बजे रवाना होगी। सुबह 9:40 पर बिलासपुर पहुंचेगी, 11:35 बजे पेंड्रा रोड, दोपहर 12:15 बजे अनूपपुर, 13:04 बजे शहडोल, 14:०3 बजे उमरिया, 15:30 बजे कटनी मुड़वारा, शाम16:58 बजे दमोह, 17:58 बजे सागर, रात 21:30 बजे झांसी 4:35 बजे दिल्ली सफदरगंज, 5:58 बजे रोहतक, 6:45 बजे जींद, 8:20 बजे जकाल, 8:53 बजे मनसा, 10:45 बजे भटिंडा, 12:15 बजे फरीदकोट, सोमवार को 13:00 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।
यह रहेगा जाने का शेड्यूल
22896 फिरोजपुर-दुर्ग साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस फिरोजपुर से 8 मई मंगलवार को 00:20 रवाना होगी। 00-47 बजे फरीदकोट, 1:55 बजे भटिंडा, 2:54 बजे मनसा, 3:40 बजे जकाल, 4:45 बजे जींद, 6:00 बजे रोहतक, 7:45 बजे दिल्ली सफदरगंज, 14:20 बजे झांसी, 18:13 बजे सागर, 19:13 बजे दमोह, 21:15 बजे कटनी मुड़वारा, 22:30 बजे उमरिया, 23:33 बजे शहडोल 00:10 बजे अनूपपुर 00:46 बजे पेंड्रा रोड, 03:20 बजे बिलासपुर 05:30 बजे रायपुर बुधवार को 6:30 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे कोच
अंत्योदय एक्सप्रेस में सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छ पानी के लिए एक्वा गार्ड, सूचना हेतु डिजिटल डिस्प्ले जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें 16 सामान्य कोच व 2 जनरेटर कोच सहित कुल 18 कोच होंगे। अनारक्षित सुपर फास्ट ट्रेन होने के कारण केवल साधारण टिकट, जनरल द्वितीय श्रेणी टिकट ही जारी किए जाएंगे। इसमें यात्रियों को विशेष आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके तहत साधारण टिकट का किराया अन्य ट्रेनों के साधारण टिकट के मूल किराए की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक होंगे। सागर से दिल्ली का किराया लगभग १९४ रुपए है, जबकि इस ट्रेन में १५ प्रतिशत
अधिक २०७ रुपए लगेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो