
Ayush doctor was treating a patient with symptoms of TV, CMHO reprimanded
बीना. शहर में संचालित निजी क्लीनिक, नर्सिंगहोम का बुधवार को सीएमएचओ सुरेश बौद्ध और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएल जैन द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें एक निजी क्लीनिक पर अनियमितताएं मिलीं।
सर्वोदय चौराहा स्थित क्लीनिक पर जब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो वहां एक टीवी के लक्षण वाले मरीज का इलाज चल रहा था। इसपर सीएमएचओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि टीवी के लक्षण वाले मरीजों का इलाज सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क है और उनकी आइडी बन जाती है तो वह कहीं भी जाकर इलाज करा सकते हैं। इसका निजी क्लीनिक पर इलाज नहीं कर सकते हैं। साथ ही उसे 750 रुपए की दवाएं भी गई थीं, जो वापस कराई गईं। परिजनों को सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि आयुष की डिग्री होने के बाद भी डॉ. कृष्णमूर्ति तिवारी द्वारा टीवी के लक्षण वाले मरीज के इलाज सहित अंग्रेजी दवाओं से इलाज किया जा रहा था और इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांग जाएगा। डॉ. कृष्णमूर्ति ने अधिकारियों को बताया कि वह टीवी के लक्षण वाले मरीज का इलाज नहीं कर थे, उसके पर्चे पर भी रेफर का लिखा गया था। इसके अलावा उन्होंने बापट नर्सिंगहोम का निरीक्षण किया, जहां पैथलॉजी और सोनोग्राफी मशीन एक जगह होने पर अलग-अलग करने की बात कही। शहर के धनवंतरी हॉस्पिटल, सिंघई हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नर्सिंगहोम संचालकों को नर्सिंगहोम एक्ट के तहत चौबीसों घंटे सेवाएं देने के लिए कहा, जिससे मरीजों को परेशानी नहीं हो। साथ ही हाइ रिस्क गर्भवती महिलाओं की सूचना सिविल अस्पताल को दी जाए। निरीक्षण के दौरान बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल मौजूद रहे।
लेबर रूम में मिली गंदगी
सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां लेबर रूम में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही नर्सिंग स्टाफ को निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाली महिलाओं को परिवार कल्याण, टीकाकरण सहित शासन की योजनाओं की भी जानकारी दी जाए।
Published on:
06 Oct 2021 09:48 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
