21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP से 88 करोड़ के अस्थायी कोविड अस्पताल गायब: कमलनाथ- देखें वीडियो

कहा- एक व्यक्ति का नहीं हुआ इलाज

3 min read
Google source verification

सागर

image

Deepesh Tiwari

Apr 20, 2023

kamal_nath_pc.png

सागर। मध्य प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव 2023 को देखते हुए जहां इन दिनों पक्ष विपक्ष की ओर से दिए जा रहे बयानों के चलते प्रदेश का सियासी पारा लगातार बढता जा रहा है। वहीं प्रदेश के प्रमुख दलों के मध्य लगातार एक दूसरे पर तंज व आरोप प्रत्यारोप का दौर अपने चरम की बढता दिख रहा है। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस की ओर से भाजपा पर एक बडा सियासी हमला किया गया है।

इसके तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की ओर से प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। दरअसल कमल नाथ गुरुवार को बीना के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि 18 साल में भाजपा ने प्रदेश को खोखला कर दिया है।

कमल नाथ ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, रोजगार सहित हर क्षेत्र को खोखला कर दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान की राहत राशि देने की बात शिवराज सिंह ने की थी, लेकिन एक पैसा नहीं दिया।

इसके अलावा कमलनाथ की ओर से आरोप लगाते हुए ये भी कहा गया कि बीना में बने 88 करोड़ का अस्थायी कोविड अस्पताल का अब पता नहीं है। अस्पताल में एक भी व्यक्ति का इलाज नहीं हुआ है। चुनाव को पांच माह बचे हैं और हमें मतदाताओं पर पूरा भरोसा है, खासकर सागर जिले के मतदाताओं पर।

यहां उन्होंने ये भी पूछा कि खुरई, बीना, नरयावली, सुरखी में क्या हो रहा है? सबको पता है और पांच माह बाद जनता ही इसका जवाब देगी। उनके अनुसार बीना को जिला बनाने शिवराज सिंह ने तीन बार घोषणा की, लेकिन बीना जिला नहीं बना, शिवराज सिंह घोषणा मशीन हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार के चलते उद्योगपति निवेश नहीं करना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस सरकार पर भरोसा जताया था।

वहीं इससे कुछ दिन पहले पीसीसी में मीडिया से चर्चा करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान जनता को मूर्ख बना रहे हैं। यहां उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं, जहां जा रहे हैं वहां घोषणाएं कर रहे हैं, शिवराज ने 18 वर्षों में जो नहीं किया उन सब को घोषणाओं के रूप में बचे हुए 5 महीनों में करके जनता को मूर्ख बनाना चाह रहे हैं।

इस अवसर पर कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहनों की बात कर रहे हैं लाडली बहने इन्हें पिछले 18 वर्षों में याद नहीं आई विगत 10 वर्षों में याद नहीं आया विगत 5 वर्षों में याद नहीं आईं चुनाव के समय ही क्यों लाडली बहनों की याद आई? 18 वर्षों में जो कुछ नहीं किया आज बचे हुए 5 महीनों में उन सब को घोषणाओं के रूप में करना चाहते हैं यह स्वीकारोक्ति है कि इनसे बहुत सारी गलतियां हुई हंै बहुत से काम अधूरे रह गए जो पहले हो जाने चाहिए थे।

वहीं दूसरी ओर अभी कल ही सीहोर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की ओर से भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कुछ सवाल उठाए गए थे। यहां दिग्विजय की ओर से कहा गया था कि कांग्रेसी मंदिर और धार्मिक स्थलों पर जाते हैं तो भाजपा के लोगों को दर्द होता है, लेकिन अब जब मोहन भागवत भी मस्जिद-मदरसों में जाने लगे हैं, तो हमें भी दर्द होता है।

यहां भोपाल से हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा पर भी दिग्विजय सिंह ने तंज करते हुए कहा कि रामेश्वर शर्मा मेरे सामने अभी बच्चा है, मेरे सामने रामेश्वर शर्मा का कद बहुत छोटा है। इसके अतिरिक्त यहां दिग्विजय सिंह की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी उनका बिना नाम लिए निशाना साधा गया, यहां दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2018 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने परिवर्तन किया, लेकिन कुछ लोग राजा महाराजा जमींदार जैसे लोग बिक गए।