2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी सरकार 2019 का पूरा मंत्रिमंडल और उनके विभाग,करंट अफेयर्स जून 2019 के लिए यहां पढ़ें…

Modi MantriMandal 2.0 2019, May to June 2019 current affairs

7 min read
Google source verification

सागर

image

Samved Jain

Jun 02, 2019

करंट अफेयर्स जून 2019 के लिए यहां पढ़ें

मोदी सरकार 2019 का पूरा मंत्रिमंडल और उनके विभाग,करंट अफेयर्स जून 2019 के लिए यहां पढ़ें...

भारत में 2019 लोकसभा चुनाव मई में संपन्न हो चुके है। भारत में 2014 के बाद एक बार फिर 2019 में मोदी सरकार यानि एनडीए की सरकार बनी है। नरेंद्र दामोदर दास मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया गया है। 2019 में मोदी का मंत्रिमंडल 2014 के मुकाबले काफी अलग है। 2014 में मोदी मंत्रिमंडल में अनेक नए चेहरों को शामिल किया गया है। कैसा है मोदी 2.0 का 2019 का पूरा मंत्रीमंडल और किस मंत्री के पास कौन सा है विभाग नीचे लिस्ट में पढ़ें।

मोदी मंत्रिमंडल 2019 केंद्रीय मंत्रियों के नाम और विभाग

राजनाथ सिंह, केंद्रीय रक्षा मंत्री - भौतिकी के प्रोफेसर से देश के गृहमंत्री तक का लंबा सफर तय करने वाले राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं जिनकी पहचान कुशल प्रशासक और राजनीतिक शुचिता का सम्मान करने वाले परिपक्व नेता के रूप में होती है. राजनाथ सिंह ने 2019 में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। 2014 में गृहमंत्री रहे राजनाथ सिंह को 2019 में रक्षा मंत्री का जिम्मा सौंपा गया है।

नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में सबसे ज्यादा कर्मठ मंत्री की पहचान बनाने वाले नितिन गडकरी एक बार फिर मोदी सरकार में मंत्री हैं। सड़क निर्माण में अगर मोदी सरकार की वाहवाही होती है तो इसका बड़ा कारण नितिन गडकरी का बुनियादी ढांचे पर किए गए काम हैं। 2019 मंत्रिमंडल में गड़करी को एक बार फिर सड़क परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

निर्मला सीतारमन, केंद्रीय वित्त मंत्री - 2014 की मोदी सरकार में निर्मला सीतारमन राज्य मंत्री के रूप में आई थीं, लेकिन जल्द ही उनकी तरक्की हुई और वो ना सिर्फ कैबिनेट मंत्री बनीं बल्कि उन्हें रक्षा मंत्री जैासे पद की जिम्मेदारी तक सौंपी गई। 2019 में निर्मला सीतारमन को केंद्रीय वित्त मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्मृति ईरानी केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री - पहली बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली तो उनके मंत्रियों में सबसे चौंकाने वाला नाम स्मृति ईरानी का था, जो उस वक्त अमेठी में राहुल गांधी से चुनाव हारकर आईं थीं, लेकिन सरकार में ना सिर्फ वो कैबिनेट मंत्री बनीं बल्कि सीधे मानव संसाधन विकास मंत्रालय का जिम्मा मिला। अबकी बार तो राहुल गांधी को हराकर वो सुर्खियों के शिखर पर आ चुकी हैं और एक बार फिर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। 2019 में स्मृति ईरानी को महिला बाल विकास मंत्री का जिम्मा मिला है।

नरेंद्र तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री - मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रमुख नेता नरेन्द्र सिंह तोमर को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में लगातार दूसरी दफा शामिल किया गया है। 2014 में ग्वालियर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद तोमर ने केन्द्र की राजनीति में लम्बा रास्ता तय कर लिया है। २०१९ में नरेंद्र सिंह तोमर को मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय कृषि मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

रविशंकर प्रसाद केंद्रीय कानून मंत्री - 2014 में जब रविशंकर प्रसाद कानून मंत्री बने तो वे राज्यसभा के सांसद थे. लेकिन इस बार पटना साहिब से जीत हासिल की, उसके बाद उनका मंत्री बनना तय माना जा रहा था और वही हुआ। रविशंकर प्रसाद ने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 26 मई 2014 को संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में नियुक्त होने के बाद से भारत के दूरसंचार क्षेत्र को पुनर्जीवित करने में अहम भूमिका निभाई। 2019 में रविशंकर प्रसाद को मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय कानून मंत्री बनाया गया है।

पीयूष गोयल केंद्रीय रेल मंत्री - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में पीयूष गोयल की एंट्री भी राज्यमंत्री के रूप में ही हुई थी लेकिन जल्द ही उनकी तरक्की हो गई थी और वो रेल मंत्री बन गए थे। बीच में अरुण जेटली की बीमारी के साए में ये चर्चा भी तेज हो गई कि गोयल ही वित्त मंत्री बनेंगे। वित्त मंत्री तो नहीं बने लेकिन जेटली की बीमारी के दौरान बजट पेश किया था। 2019 में पीयूष गोयल को केंद्रीय रेल मंत्री दोबारा बनाया गया है।

धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री - धर्मेंद्र प्रधान पिछली मोदी सरकार में राज्य मंत्री के रूप में ही आए लेकिन जल्द ही उनका भी प्रमोशन हुआ और वो पेट्रोलियम मंत्री बन गए. मंत्री के रूप में इनके दौर मे शुरू किया गया उज्ज्वाल गैस कार्यक्रम गरीब तबकों को बीजेपी की तरफ खींचने में कारगर साबित हुआ. साथ ही ओडिशा में बीजेपी को मिली जीत के पीछे भी इनका बड़ा हाथ माना जाता है। अबकी बार फिर धर्मेंद्र प्रधान मोदी सरकार में शामिल हो चुके हैं। 2019में धर्मेन्द्र प्रधान को दोबारा केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया है।

प्रकाश जावड़ेकर केंद्रीय वन-पर्यावरण मंत्री - पिछली सरकार में प्रकाश जावड़ेकर भी जूनियर मंत्री के रूप में ही आए लेकिन बीच में ही तरक्की पाकर मानव संसाधन विकास मंत्री बन गए। राज्यसभा से आने वाले जावड़ेकर की दोबारा ताजपोशी बताती है कि प्रधानमंत्री उनपर कितना भरोसा करते हैं। 2019 में प्रकाश जावड़ेकर को वन और पर्यावरण मंत्री बनाया गया है।

अर्जुन मुंडा केंद्रीय मंत्री जनजाति मामले - अर्जुन मुंडा को झारखंड में मिली शानदार जीत का इनाम मिला है। अर्जुन मुंडा प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। अर्जुन मुंडा खूंटी लोकसभा सीट से जीतकर आए हैं। वह पहली बार केंद्रीय मंत्री बन रहे हैं। झारखंड आंदोलन से सियासी सफर शुरु करने वाले अर्जुन मुंडा के जरिए झारखंड में बीजेपी आदिवासी रुख को अपने साथ जोड़े रखना चाहती है। 2019 में अर्जुन मुंडा को मोदी मंत्रिमंडल में जनजाति मामले का केंद्रीय मंत्री बनाया गया है।

रमेश पोखरियाल केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री - उत्तराखंड में बीजेपी ने पांच सीटें जीती तो उसका इनाम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को मिला है। उत्तराखंड के हरिद्वार सीट से जीते निशंक के लिए मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री का द्वार खुल गया। 2019 मोदी मंत्रिमंडल में रमेश पोखरियाल को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया है।

प्रहलाद जोशी केंद्रीय कोयला मंत्री - कर्नाटक के धारवाड़ सीट से लगातार चौथी बार सांसद बने प्रह्लाद जोशी आरएसएस के बेहद करीबी माने जाते हैं। कर्नाटक बीजेपी के लिए दक्षिण में विजयद्वार है। 2019 मोदी मंत्रिमंडल में प्रहलाद जोशी को केंद्रीय कोयला मंत्री बनाया गया है।

रामविलास पासवान केंद्रीय खाद्य मंत्री - बीजेपी ने अपने दम पर ही बहुमत हासिल कर लिया है बावजूद इसके सहयोगियों पर भरोसा ऐसा कि रामविलास पासवान एक बार फिर कैबिनेट मंत्री बने। राम विलास पासवान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। पासवान को उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के कोटे से मंत्री बनाया गया है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राम विलास पासवान केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री थे। 2019 में रामविलास पासवान केंद्रीय खाद्य मंत्री बनाया गया है।

सदानंद गौड़ा केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री- कर्नाटक के उडुपी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़कर छात्र नेता के रूप में राजनीति का ककहरा सीखने वाले डीवी सदानंद गौड़ा को दूसरी बार मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। पेशे से वकील रहे गौड़ा अब चौथी बार संसद पहुंचे हैं। 2019 में डीवी सदानंद गौंड़ा केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री बनाए गए है।

हरसिमरत कौर बादल, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्मरण मंत्री- मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के तौर पर अपने उर्जावान तेवरों के लिये जानी जाने वाली शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वह किस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगी अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। 2019 मोदी मंत्रिमंडल में हरसिमरत कौर बादल को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाया गया है।

थावर चंद गहलोत, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री - थावर चंद गहलोत ने कैबिनेट मंत्री केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री पद की शपथ ली। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी थावर चंद गहलोत मंत्री रहे थे।

डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री - नयी दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले डॉ हर्षवर्धन की पहचान है। उन्हें दिल्ली सरकार के साथ केन्द्र सरकार में दोबारा कैबिनेट मंत्री बनने का अवसर मिला है। 2019 में डॉ. हर्षवर्धन को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।

मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले मंत्री - भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक चेहरा कहलाने वाले मुख्तार अब्बास नकवी ने दूसरी बार नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली. इस बार नकवी को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे मुख्तार अब्बास नकवी ने देश के हज कोटे को बढ़वाने में अहम योगदान दिया। 2019 में उनका कद बढ़ाकर अल्पसंख्यक मामले में केंद्रीय मंत्री बनाया गया है।


महेंद्र नाथ पांडेय केंद्रीय कौशल विकास मंत्री- उत्तर प्रदेश में बीजेपी का कमल खिलाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे के कंधों पर भी थी. महेंद्र नाथ पांडे यूपी के पूर्वांचल से आते हैं। 2019 मोदी मंत्रिमंडल में महेंद्र नाथ पांडेय को केंद्रीय कौशल विकास मंत्री बनाया गया है।


अरविंद सावंत केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम मंत्री- अरविंद सावंत शिवसेना दक्षिण मुंबई से जीतकर सांसद बने हैं। उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री पद की शपथ ली है। 68 वर्षीय सावंत ने कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी। सावंत शिवसेना के साथ पार्टी के शुरुआती दिनों से जुड़े हैं। 2019 मोदी मंत्रिमंडल में अरविंद सावंत को केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम मंत्री बनाया गया है।

गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री - राजस्थान के कद्दावर नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने केंद्रीय मंत्री की शपथ ली. जोधपुर से चुनाव लड़े गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत थे. उन्होंने गहलोत के बेटे को करारी शिकस्त दी। 2019 मोदी मंत्रिमंडल में गजेंद्र सिंह शेखावत को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री बनाया गया है।

मोदी मंत्रिमंडल 2019 के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

प्रह्लाद पटेल- राज्यमंत्री पर्यटन व संस्कृति विभाग (स्वतंत्र प्रभार) - प्रहलाद पटेल स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्यमंत्री बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश के दमोह से जीते प्रह्लाद पटेल ने 15 साल पहले नर्मदा यात्रा की थी। प्रहलाद पटैल अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में केंद्रीय राज्य कोयला मंत्री भी रह चुके है। 2019 मोदी मंत्रिमंडल में प्रहलाद पटेल को राज्यमंत्री पर्यटन व संस्कृति विभाग स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।

संतोष गंगवार राज्यमंत्री श्रम व रोजगार (स्वतंत्र प्रभार) - बरेली से सांसद संतोष गंगवार ने राज्यमंत्री मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। मोदी सरकार में गंगवार को दोबारा मौका मिला है और इससे पहले भी वह मंत्री रह चुके हैं. 2014 के बाद संतोष गंगवार को मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया था। 2019 मोदी मंत्रिमंडल में संतोष गंगवार को राज्यमंत्री श्रम व रोजगार मंत्री स्वतंत्र प्रभार का जिम्मा सौंपा गया है।

श्रीपद नाईक- राज्यमंत्री आयुष व रक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) - श्रीपद नाइक गोवा बीजेपी का बड़ा चेहरा हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी नाइक केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री बनाए गए थे, लेकिन बाद में मंत्रिमंडल फेरबदल के तहत उन्हें नवगठित आयुष मंत्रालय का केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार दिया गया। वह उत्तरी गोवा लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे हैं। 2019 मोदी मंत्रिमंडल में श्री पद नाईक को राज्यमंत्री आयुष व रक्षा विभाग स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्यमंत्री कार्मिक विभाग (स्वतंत्र प्रभार)- जितेंद्र सिंह ने अपने पूरे करियर में कई भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राज्य स्तरीय राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा। वह जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हालिया लोकसभा चुनावों में 3.57 लाख से ज्यादा वोटों से पराजित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ दिलाई। 2019 मोदी मंत्रिमंडल में डॉ. जितेंद्र सिंह को राज्यमंत्री कार्मिक विभाग स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किरण रिजिजू- राज्यमंत्री युवा एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार) - किरण रिजिजू बीजेपी के उन नेताओं में हैं जिन्होंने नॉर्थ ईस्ट में भारतीय जनता पार्टी का सूखा खत्म किया और पार्टी को सीट दिलाई। दिल्ली से ग्रेजुएशन और कानून की पढ़ाई करने वाले रिजिजू नॉर्थ ईस्ट के एकीकरण के पक्ष में रहे हैं। 2019 मोदी मंत्रिमंडल में किरण रिजिजू को राज्यमंत्री युवा व खेल विभाग स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।

मनसुख मांडविया- राज्यमंत्री जहाज रानी विभाग (स्वतंत्र प्रभार)- मनसुख मांडविया को इस बार दोबारा मंत्री बनाया गया है। 2014 के मोदी के मंत्रीमंडल में उनके पास शिपिंग और रसायन और उर्वरक मंत्रालय था।2019 में भी मोदी मंत्रिमंडल में मनसुख मांडविया को राज्यमंत्री जहाजरानी विभाग स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राव इंद्रजीत सिंह- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- राव इंद्रजीत सिंह को 2019 मोदी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ दिलाई गई। राव इंद्रजीत सिंह को आयोजना विभाग का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।

मोदी मंत्रिमंडल 2019 राज्यमंत्री

Story Loader