सागर

संत सभी को जीवन जीने की कला सिखाते हैं : सुभाष सराफ

एकता समिति ने शुक्रवार को बैठक का आयोजन कर आचार्य विद्यासागर महाराज प्रथम समाधि पर भावांजलि के साथ श्रद्धापूर्वक नमन किया।

less than 1 minute read
Feb 08, 2025
sagar

एकता समिति ने शुक्रवार को बैठक का आयोजन कर आचार्य विद्यासागर महाराज प्रथम समाधि पर भावांजलि के साथ श्रद्धापूर्वक नमन किया। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सराफ ने कहा कि संत हमेशा हम सभी को जीवन जीने की कला सिखाते हैं। हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए जीवन का कल्याण हो जाता है। शरद गुप्ता ने कहा कि हमने भगवान को तो नहीं देखा, लेकिन आचार्य श्री मैं हम सभी को भगवान का रूप में दर्शन हुए हैं। अनिल गंगवानी ने भजन गाकर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। बैठक की अध्यक्षता जैन मिलन के संस्थापक संजय शास्त्री ने की। इस अवसर पर सुधीर जैन, कमल चंद जैन, राजेंद्र मलैया, चंपक भाई जैन, निलेश समैया, राजकुमार पडेले, अजीत जैन ,प्रमोद चौरसिया, निलेश जैन, अरुण जैन ,नीरज सेठ, प्रमोद पटेल,अनीता शास्त्री, नेहा समैया, वर्षा जैन, अर्चना समैया, अनीता जैन एवं वंदना सेठ उपस्थित थी। संचालन प्रदीप समैया ने किया। आभार संजय शास्त्री ने माना।

Published on:
08 Feb 2025 04:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर