
महाराजपुर से सिमरिया और डोभी मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अचानक चलती कार का टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार तीन-चार पलटी खाते हुए सड़क किनारे एक पिलर से टकरा गई। गनीमत यह रही कि उस समय सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कार में सवार सभी लोग सीट बेल्ट लगाए हुए थे, और एयरबैग खुल जाने से सभी की जान बच गई। जिससे उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं और सभी सुरक्षित हैं।
Published on:
13 Jan 2026 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
