7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Friendship day 2018 trending gift : उपहारों से जीतेंगे दोस्त का दिल, फ्रेंडशिप डे पर मचेगा धमाल, ऐसी है तैयारी

उपहारों से जीतेंगे दोस्त का दिल, फ्रेंडशिप डे पर मचेगा धमाल, ऐसी है तैयारी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Samved Jain

•

Updated: 4 Aug 2018, 2:25 PM IST

Friendship day 2018 trending gift : उपहारों से जीतेंगे दोस्त का दिल, फ्रेंडशिप डे पर मचेगा धमाल, ऐसी है तैयारी

Friendship day 2018 trending gift : उपहारों से जीतेंगे दोस्त का दिल, फ्रेंडशिप डे पर मचेगा धमाल, ऐसी है तैयारी

सागर. अगस्त माह का पहला रविवार यानि फे्रेंडशिप डे इस बार 5 अगस्त 2018 को मनाया जा रहा है। जिसे लेकर हर वर्ग के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। युवा जहां अपने दोस्तों को विशेष तोहफा देने का विचार कर रहे है तो वहीं बच्चे अपने सुपरस्टार के साथ फें्रडशिप डे मनाने तैयार है। फ्रेंडशिप डे पर क्या माहौल होगा यह तो रविवार को ही नजर आएगा, लेकिन इससे पहले हम आपको ले चलते है फ्रेंडशिप डे के एक दिन पहले वाले मार्केट पर। निश्चित ही शनिवार को उन सभी शॉप्स पर दोस्तों की भीड़ नजर आई, जहां से उन्हें अपने दोस्त के लिए विशेष उपहार मिल सकता था। इस दौरान हमने कुछ युवतियों से बात भी की।

दोस्ती के त्यौहार फें्रडशिप डे पर शनिवार को सबसे ज्यादा भीड़ उपहार की दुकानों पर देखी गई। जहां फे्रंडशिप बैंड के अलावा तरह-तरह के ट्रैंडिंग उपहार खरीदने सबसे ज्यादा युवा पहुंचे। इस दौरान युवा-युवतियां अपने साथियों को खुश करने के लिए चॉइस में काफी वक्त लेते हुए नजर आए। इतना नहीं एक बार पसंद के बाद फिर रिजेक्ट, फिर पसंद का सिलसिला भी दुकानों पर देखने मिला। हिमानी पटैल ने बताया कि दोस्त के लिए कौन सा उपहार लें, समझ ही नहीं आता। कभी कोई गिफ्ट पसंद आ जाता है, तो बाद भी दोस्त के लिए वह भी कम नजर आने लगता है। ऐसे में दोबारा पसंद करने लगते है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदना बहुत ही मुश्किल काम है। कुछ गिफ्ट घर से भी तैयार किए गए है।

इनका अपना नजरिया

गिफ्ट सेंटर पर खरीदारी करते हुए मिली काजल नामदेव ने 50 से अधिक वैराइटी देखने के लिए एक गिफ्ट पसंद किया था। उन्होंने एक अखरोट की खरीद की थी। जिसे देखकर कोई भी इसे महज एक ड्राय फू्रट की समझ बैठे, लेकिन जब इस तोड़ते है तो अंदर मैजिक फ्रेंडशिप बैंड निकलता है। काजल अपनी फै्रंड को यह गिफ्ट करने वाली है। प्रतीक्षा विश्वकर्मा को कुछ भी पसंद नहीं आ रहा था। कुछ पसंद आ भी रहा था तो दोस्त को पसंद आएगा या नहीं यह उलझन मन में आ रही थी। हालांकि, उनकी ही दोस्त ने इस समस्या को दूर किया।

इसके अलावा भी है कुछ खास

एक शॉप पर जिनी जैन अपनी दोस्त दीपांशी जैन के साथ उपहार खरीदने में व्यस्त नजर आईं। कोई १५ मिनट के बाद जब वह फ्री हुईं तो हमने वक्त ले ही लिया। जिनी से जब पूछा कि ये तोहफा किसके लिए? उत्तर था पता नहीं कल फें्रडशिप डे है। जिनी ने बताया कि उनके लिए यह डे काफी खास होता है। उनकी काफी फ्रेंडस है। जो हमेशा उनका साथ देती है। ऐसे में दोस्तों को उपहार देने के लिए वह खरीदी कर रही है। उनकी दोस्त दीपांशी के अनुसार दोस्त जीवन में हर खुशियां लाते है।

आउट साइटिंग पर भी मचेगी धूम


फ्रेंडशिप की तैयारियां पूरी हो चुकी है। किसी जश्न की तरह दोस्त भी इस दिन को खास बनाने के लिए तैयार है। गिफ्ट, शुभकामनाओं के साथ-साथ सेलिब्रेशन भी इन दिन बेजा देखने मिलेगा। कहीं-कहीं होम पार्टी होगी तो यंगस्टर्स की होटल पार्टी भी होगी। इन सब के अलावा आउट साइटिंग पर रविवार का धूम मचेगी। कुछ दोस्त धार्मिक स्थलों पर भी पहुंचकर नमस्कार करेंगे। शहर के नजदीकी पिकनिक स्पॉट पर रविवार को काफी भीड़ के नजारे देखने मिल सकते है।