4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: जय श्रीराम, जय परशुराम के जयकारों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा

मंदिर में हुई महाआरती

less than 1 minute read
Google source verification
Grand procession taken out with chants of Jai Shri Ram, Jai Parshuram

Grand procession taken out with chants of Jai Shri Ram, Jai Parshuram

बीना. विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव शहर में धूमधाम से मनाया गया। श्री नरसिंह मंदिर पर पूजा-अर्चना कर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
सर्वब्राह्मण एवं युवा परशुराम मंडल द्वारा श्री नरसिंह मंदिर पर सुबह भगवान परशुराम का पूजन हुआ और महाआरती की गई। श्री हनुमान चालीसा और परशुराम चालीसा पाठ किया गया। मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो सर्वोदय चौराहा, कॉलेज तिराहा, गांधी तिराहा, कच्चा रोड होते हुए वापस मंदिर पर संपन्न हुआ। शोभायात्रा में भगवान परशुराम, शंकराचार्य, तात्या टोपे, चंद्रशेखर आजाद, चाणक्य, रानी लक्ष्मी बाई की झांकियां सजाई गई थीं। साथ ही शंक, झालर बचाते हुए संस्कृत विद्यालय देव रघुनाथ मंदिर के विद्यार्थी चल रहे थे। लोगों ने जगह-जगह जूस, पानी, फल वितरित किए और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्माधिकारी पं. दशरथ पुरोहित ने ब्राह्मणों को संस्कारवान, सद्भावना में रहते हुए एकता की बात कही। पीपी नायक ने ब्राह्मण संतों का सम्मान करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र बोहरे, राजीव रिछारिया और आभार शिवेन्द्र मिश्रा, ललित चौबे ने व्यक्त किया।
सिरोठिया फिर बने अध्यक्ष
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुनील सिरोठिया को फिर से अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने आगामी वर्ष में समाज को आगे ले जाने और सभी से एकजुट रहने की बात कही।