scriptअचानक सामान्य से 6 डिग्री नीचे लुढ़का तापमान, हो सकती है तेज बारिश | heavy fog visiblity very low temperature rolled below 6 degrees | Patrika News
सागर

अचानक सामान्य से 6 डिग्री नीचे लुढ़का तापमान, हो सकती है तेज बारिश

शहर में एक बार फिर सर्द हवाओं का दौर शुरु हो गया है। सुबह से चारों ओर छाए कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 मीटर रह गई है।

सागरJan 19, 2020 / 06:40 pm

Faiz

weather news

अचानक सामान्य से 6 डिग्री नीचे लुढ़का तापमान, हो सकती है तेज बारिश

सागर/ शहर में एक बार फिर सर्द हवाओं का दौर शुरु हो गया है। सुबह से चारों ओर छाए कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 मीटर रह गई है। कई खुले इलाकों में कोहरे के कारण सामने की चीजों को पर्याप्त देख पाना संभव नहीं है। उत्तर क्षेत्र से आ रही सर्द हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में इसी तरह गिरावट का सिलसिला आगामी 30 घंटों तक और जारी रहने का अनुमान है।

 

पढ़ें ये खास खबर- Weather News : 20 जनवरी के बाद बारिश के साथ पड़ेगी ठंड!


शहर के तापमान में आई अचानक गिरावट

शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिसने रात के तापमान में ठिठुरन बढ़ा दी। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम था।

 

पढ़ें ये खास खबर- हनीट्रैप या देशविरोधी गतिविधियों में फंसने से ऐसे बचेंगे जवान, हाईकोर्ट ने BSF को दी सलाह


इन शहरों में भी अचानक गिरा तापमान

उत्तर से चल रही सर्द तेज हवाओं के चलते शनिवार को शहर समेत राजधानी भोपाल में तीव्र शीतल दिन और ठिठुरन भरी रात गुजरी। वहीं, प्रदेश के ग्वालियर, इंदौर, खजुराहो, सागर, गुना, खंडवा, राजगढ़ और श्योपुरकला के तापमान में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।

 

पढ़ें ये खास खबर- मां को झूठे आरोप में फंसाकर पहुंचाया जेल, फिर बेटी के साथ रोजाना करने लगा ज्यादती, मां बनी मासूम


…तो हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञानी उदय सरवटे के मुताबिक, अगर हवा का दबाव यूं ही बना रहा तो, विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के बड़े हिस्से में एक बार फिर बादल डेरा जमा लेंगे, जिससे तापमान में तो बढ़ोतरी होगी, लेकिन कई इलाकों में हल्की और तेज बारिश की संभावनाएं भी बनेंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो