
Weather News : 20 जनवरी के बाद बारिश के साथ पड़ेगी ठंड!
भोपाल/ मध्य प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर इन दिनों मौसम साफ है। यही कारण है कि, यहां सर्द हवाओं ने रात में ठिठुरन बढ़ा दी है। दिन में धूंप होने के बावजूद भी सिहरन महसूस हो रही है। उत्तर से चल रही सर्द तेज हवाओं के चलते शनिवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई इलाकों में तीव्र शीतल दिन और ठिठुरन भरी रात गुजरी। वहीं, प्रदेश के ग्वालियर, इंदौर, खजुराहो, सागर, गुना, खंडवा, राजगढ़ और श्योपुरकला के तापमान में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
पढ़ें ये खास खबर- रिकॉर्ड घटे पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए क्या है आपके शहर के रेट
सिरहन से तापमान में आई गिरावट
मौसम विज्ञानी उदय सरवटे के मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बिल्कुल साफ है, जिसके चलते दिन में धूप निकलने के बावजूद सर्द ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में सिहरन महसूस की जा रही रही है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक, हालांकि, ये सिलसिला 20 जनवरी यानी सोमवार तक जारी रहने की संभावना है। 21 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर से प्रदेश में प्रवेश करेगा, जिसका ज्यादा असर प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में दिखाई दे सकता है। सरवटे के मुताबिक, अगर हवा का दबाव यूं ही बना रहा तो, विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के बड़े हिस्से में एक बार फिर बादल डेरा जमा लेंगे, जिससे तापमान में तो बढ़ोतरी होगी, लेकिन कई इलाकों में हल्की और तेज बारिश की संभावनाएं भी बनेंगी।
फिलहाल कोई सिस्टम सक्रिय नहीं
मौसम विज्ञानी उदय सरवटे के मुताबिक, फिलहाल अगले 24 घंटों तक प्रदेश में किसी भी सक्रीय सिस्टम का प्रभाव नहीं है, जिससे आसमान साफ बना हुआ है। यही कारण है कि, हवा का रुख भी लगातार उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। करीब 15 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवा चल रही है, जिसके कारण लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अनुमान है कि, सोमवार को इसी तरह तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
पढ़ें ये खास खबर- चुनाव से पहले 40 लाख गरीबों को बड़ा तोहफा देने जा रही सरकार
शनिवार का मुख्य शहरो का न्यूनतम तापमान (डिग्री में)
शहर -- न्यूनतम तापमान
-भोपाल -- 8.4
-इंदौर -- 8.1
-जबलपुर -- 14.0
-ग्वालियर -- 8.2
Published on:
19 Jan 2020, 3:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.