11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर

video मेनपानी पहाड़ी पर 50 करोड़ से बनेगा इस्कॉन मंदिर, 3 एकड़ जमीन पर होगा निर्माण, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल भूमिपूजन

शहर के मेनपानी गांव की पहाड़ी पर इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) 50 करोड़ की लागत से भव्य राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण करेगी। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से मंदिर का भूमिपूजन किया।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

May 01, 2025

सागर . शहर के मेनपानी गांव की पहाड़ी पर इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) 50 करोड़ की लागत से भव्य राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण करेगी। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से मंदिर का भूमिपूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व में भगवान राम और कृष्ण की सनातन संस्कृति की कथा को फैलाया है। उन्होंने कहा कि विदेशों में मांस, मदिरा, धूम्रपान की प्रवृत्ति से निजात पाना कभी बहुत कठिन समझा जाता था, लेकिन इस्कॉन ने विदेशों में भगवान राम और कृष्ण की संस्कृति को फैलाकर इस असंभव कार्य को संभव कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा बुंदेलखंड भगवान गोपाल कृष्ण के आदर्शों पर समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि मैं जिले के ग्राम मेनपानी में इस्कॉन मंदिर के निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले विवेक यादव और उनके परिजनों को अपनी बहुमूल्य भूमि भगवान कृष्ण को समर्पित करने के लिए बधाई और धन्यवाद देता हूं।

आज के दौर में संस्कारों की आवश्यकता : प्रहलाद पटेल

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि आज के दौर में संस्कारों की आवश्यकता है और संस्कार एक ऐसी चीज है जिसके माध्यम से हमें सुख-शांति प्राप्त होती है और अपना जीवन भी बड़े ही सुखी रूप से व्यतीत कर सकते हैं। खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मंदिर बनने पर सागर के लोगों को रोजगार और पर्यटन के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि यह सागर के लिए गौरव की बात है कि हमारे जिले सागर में इस्कॉन मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस्कॉन इंटरनेशनल के पूरे विश्व में अनुयाई है। सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि इस्कॉन मंदिर के माध्यम से अब हमें भगवत गीता संपूर्ण ज्ञान होगा और भगवत गीता के माध्यम से हमारा पूरा क्षेत्र गीता के पवित्र संदेश से अवगत होगा।

बड़े-बड़े मंदिर ले रहे आकार

नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि आज नरयावली विधानसभा धार्मिक विधानसभा बन रही है, जब इस विधानसभा में न केवल इस्कॉन मंदिर बल्कि संत शिरोमणि रविदास मंदिर, परशुराम मंदिर सहित अन्य बड़े-बड़ेमंदिर आकार ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेनपानी की इस पवित्र धरती पर जब यह मंदिर आकार लेगा तब यहां का स्वरूप अलग ही दिखाई देगा और यहां पर्यटन के साथ-साथ धर्म के क्षेत्र में विकास होगा। समारोह में इस्कॉन इंटरनेशनल के जोनल सेक्टरी महामना प्रभुजी ने भी संबोधित किया।

लंबे समय से चल रहा था प्रयास

इस्कॉन सागर अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहे थे। ग्राम जरारा, तिली सहित कई क्षेत्रों में जमीन देखी थी और कुछ अन्य दानदाता भी सामने आए थे, लेकिन संस्था से जुड़े विवेक यादव की मेनपानी में स्थित जमीन बड़ी और अनुकूल होने के कारण संस्था ने यहां मंदिर निर्माण का निर्णय लिया है। इस अवसर पर महापौर संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल, कलेक्टर संदीप जीआर, पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक केवी, अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय व एसडीएम अदिती यादव आदि मौजूद रही।