11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गो माता को राष्ट्र माता घोषित कराना सबकी नैतिक जिम्मेदारी: केशव गिरी महाराज

सागर. मकरोनिया के कबीर वाटिका पार्क में पवित्र नवरात्रि के अवसर पर जगत जननी माता भवानी की महा आरती हुई। सुबह 11 बजे से सुहागिन महिलाओं का कार्यक्रम हुआ। शाम 6.00 बजे से भजन प्रस्तुति दी गई। राम दरबार मंदिर के महंत केशव महाराज के सानिध्य में आरती हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
नवरात्रि के अवसर पर जगत जननी माता भवानी की महा आरती

नवरात्रि के अवसर पर जगत जननी माता भवानी की महा आरती

जगत जननी माता भवानी की हुई महाआरती

सागर. मकरोनिया के कबीर वाटिका पार्क में पवित्र नवरात्रि के अवसर पर जगत जननी माता भवानी की महा आरती हुई। सुबह 11 बजे से सुहागिन महिलाओं का कार्यक्रम हुआ। शाम 6.00 बजे से भजन प्रस्तुति दी गई। राम दरबार मंदिर के महंत केशव महाराज के सानिध्य में आरती हुई। इस मौके पर मां भगवती को साक्षी मानकर पूरे जनमानस को दोनों हाथों को उठाकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने का दृढ़ संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों के अनुसार गाय, गौरी (बेटी), वृक्ष, नदी, प्रकृति इनको शक्ति के रूप में माना जाता है। यह हमारे आस्था के केंद्र भी है। इनका संरक्षण हमारे भारत के एक-एक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है । आयोजक पार्षद प्रतिनिधि राजा रिछारिया ने बताया कि आरती में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सर्व विप्र महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुखदेव मिश्र, प्रवीण रिछारिया, नगर पालिका अध्यक्ष मिहिलाल, कपिल, इंजीनियर महेंद्र गोस्वामी एवं नीरज गोस्वामी आदि मौजूद रहे।