13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर

दोपहर में छाया गया अंधेरा, तेज आंधी-तूफान से गिरी मकान की छत

जेठ महीने के नौतपा में रविवार को बारिश के चलते सावन का एहसास हुआ। तेज हवाओं के साथ हो रही झमाझम बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

May 29, 2023

सागर. जेठ महीने के नौतपा में रविवार को बारिश के चलते सावन का एहसास हुआ। तेज हवाओं के साथ हो रही झमाझम बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि अंधड़-तूफान के चलते क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर गए। जिससे विद्युत आपूर्ति काफी प्रभावित हुई। शहर में दोपहर 12.30 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में काले-घने बादलों ने डेरा जमा लिया। बादलों के कारण दोपहर के समय अंधेरा छा गया।

जिले के मालथौन, गढ़ाकोटा, गौरझामर, बरकोटी सहित कई ग्रामीण इलाकों में जोरदार बारिश के साथ करीब 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मालथौन में हुई जोरदार बारिश से चाय और पान के टपरे उड़ गए। वहीं खिमलासा में विकास राय मकान की छत पर गिर गई। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। कृषि उपज मंडी और जनपद कार्यालय सहित कई इलाकों में पेड़ गिरने से नुकसान हुआ।

परिचय सम्मेलन का गिरा पंडाल

तेज आंधी और तूफान की वजह से रविवार को चौरसिया समाज द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन में पंडाल गिर गया। कार्यक्रम में काकागंज वार्ड स्थित मां महलवार देवी मंदिर में था। आंधी और बारिश का दौर शुरू होते ही पंडाल में मौजूद लोग भागकर हॉल में जमा हो गए। एक घंटे की बारिश से ही पूरा पंडाल उड़ गया। बारिश का दौर थमने के बाद यहां कार्यक्रम शुरू हुआ।

आज भी बारिश की संभावनारविवार को मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में रविवार को 15.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। सागर संभाग के इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी।