20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा : सफेद हाथी साबित हो रहा यह international airport, इंदौर में रिकॉर्ड तोड़ रहा ट्रैफिक

एएआई की रिपोर्ट : विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में हवाई यातायात के बुरे हाल

2 min read
Google source verification
khajuraho to delhi flight latest news

khajuraho to delhi flight latest news

सागर. कहने को तो खजुराहो एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल स्तर की सुविधाएं हैं, लेकिन ये सिर्फ नाम की हैं। यहां न तो पर्याप्त फ्लाइट की आवाजाही है और न ही यात्रियों का आवागमन। यही वजह है कि विश्व पर्यटन स्थल होने के बावजूद यहां ट्रैफिक काफी कम है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी जनवरी की रिपोर्ट के अनुसार गत वर्ष के मुकाबले ट्रैफिक कम हुआ है। उधर, प्रदेश के पांचों एयरपोर्ट में इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट नंबर वन पर है। इंदौर से रिकॉर्ड दो लाख से ज्यादा यात्री आए गए। यह गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14.4 प्रतिशत ज्यादा है।

सिर्फ दो फ्लाइट
इंटरनेशनल सुविधाओं के तमगे वाले खजुराहो एयरपोर्ट के टर्मिनल निर्माण की शुरुआत 2007 में 91 करोड़ की लागत से हुई थी। लगभग 1400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैले एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन जनवरी 2016 में किया गया था। तब से अब तक यहां न तो फ्लाइट की संख्या बढ़ सकी है और न ही इस दिशा में ठोस प्रयास किए गए। वर्तमान में दिल्ली के लिए एयर इंडिया और जेट एयरवेज की ही फ्लाइट संचालित हैं।

माइनस में प्रदर्शन
जनवरी 17 के मुकाबले जनवरी 18 में यात्रियों की आवाजाही में 5.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दिसंबर 17 के विरुद्ध जनवरी 18 में यह आंकड़ा 2056 ज्यादा है। फरवरी की रिपोर्ट में यह आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि यहां डांस फेस्टिवल के कारण वीआईपी सहित फिल्म स्टार का आगमन हुआ था।

दिसंबर से कम
इंदौर एयरपोर्ट पर ट्रैफिक की यदि दिसंबर 17 और जनवरी 18 की तुलना करें तो यह जनवरी में कम हुआ है। दिसंबर में दो लाख 11 हजार 699 यात्रियों की आवाजाही रही। यानी जनवरी में यह आंकड़ा 10724 कम हो गया। हालांकि दिसंबर 16 के मुकाबले इसमें 17.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

राजधानी से एक लाख भी नहीं
इसी तरह प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट की बात करें तो दिसंबर 17 में सिर्फ 64 हजार 572 यात्रियों की आवाजाही रही। इसके बाद जनवरी 18 में मामूली बढ़ोतरी के साथ आंकड़ा 66 हजार 447 यात्रियों पर थम गया।

ग्वालियर का उम्दा प्रदर्शन
ग्वालियर से जनवरी में सिर्फ 59 एयरक्राफ्ट का मूवमेंट हुआ। हालांकि जनवरी 2015 से यह आंकड़ा कहीं ज्यादा है। इस माह 2441 पैसेंजर आए-गए। जनवरी 17 (1356) से तुलना करें तो यह 80 फीसदी ज्यादा है। दिसंबर 17 से 275 यात्री कम भी हैं।

जनवरी - इंदौर - भोपाल - जबलपुर - ग्वालियर - खजुराहो
2018 - 1644 - 652 - 376 - 59 - 166
2017 - 1436 - 496 - 320 - 26 - 92
2016 - 1243 - 648 - 20 - 36 - 86
2015 - 1154 - 452 - 94 - 08 - 94

जनवरी - इंदौर - भोपाल - जबलपुर - ग्वालियर - खजुराहो
2018 - 200975 - 66447 - 19708 - 2441 - 7720
2017 - 175602 - 47087 - 17054 - 1356 - 8164
2016 - 149848 - 58426 - 1166 - 1227 - 8660
2015 - 122044 - 39014 - 5110 - 200 - 8659