42 वर्षीय मनोहर सिंह लोधी अपने परिवार और भाई जगदीश के साथ गांव में 5 माह पहले ही खेत में बने मकान में रहने आए थे। पत्नी द्रौपदी कुछ दिन पहले मायके गई थी। शुक्रवार रात मनोहर, उनकी 70 वर्षीय मां फूलरानी लोधी, 18 वर्षीय बेटी शिवानी और 16 वर्षीय बेटे अनिकेत ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ऊपरी मंजिल पर रह रहे बड़े भाई जगदीश ने उल्टियां करने की आवाज सुनी, तो वो दौड़कर पहुंचे। उन्होंने ही सबसे पहले पड़ोसियों को इस संबंध में बताया। सभी को सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने फूलरानी और अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। जबकि,शिवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई और मनोहर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, पर रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह इस घटनाक्रम में जहर खाने वाले सभी सदस्यों की मौत हो गई।