
जागरूक करते पुलिस अधिकारी
अभिमन्यु अभियान की दी गई जानकारी
सागर. महिला संबंधी बढ़ते अपराधों को लेकर जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग अभिमन्यु अभियान चला रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, मकरोनिया सीएसपी नीलम चौधरी, कोतवाली थाना प्रभारी नवीन कुमार जैन, उप निरीक्षक मनीषा तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने एक होटल में चल रहे आयोजित गरबा में आने वाली करीब 700 महिलाओं/बालिकाओं को अभिमन्यु अभियान के बारे में बताया। इस दौरान पुलिस अधिकारियां ने कहा कि बाल्यकाल से ही पुरुषों में लैंगिक समानता व एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत की जानी चाहिए। यह दायित्व महिलाओं का है। वही पिता उन्हें सामाजिक, नैतिक मनोवैज्ञानिक व कानूनी ज्ञान से परिचित कराए। जागरुकता और शिक्षा ही एक माध्यम है जो इन अपराधों पर अंकुश लगाने में कारगर साबित होगा। इस दौरान महिला, लड़कियों को गुड टच, बेड टच, सायबर कानून आदि की भी जानकारी दी।
Published on:
09 Oct 2024 01:00 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
