
sagar
शहर में करीब एक माह के बाद फिर सर्दी का एहसास गुरुवार को हुआ। उत्तरभारत से आ रही सर्द हवाओं की वजह से तापमान में कमी आई है। 24 घंटे में रात के तापमान में 8 डिग्री की गिरावट हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 8.7 डिग्री से दर्ज हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री पर पहुंचा था। उसके बाद करीब एक माह बाद तापमान 8.7 डिग्री पर पहुंचा है। पिछले कई दिनों से दिन और रात के तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहे थे।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट हुई है। 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इस सिस्टम के एक्टिव होने मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 12,13 और 14 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। अब 20 फरवरी के बाद ठंड का असर कम होगा। अभी तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी।
पिछले दिनों में पारे की चाल
1 फरवरी 30.2 16.0
2 फरवरी 30.2 15.0
3 फरवरी 30.0 15.3
4 फरवरी 32.7 16.8
5 फरवरी 28.1 16.0
6 फरवरी 25.1 8.7
(तापमान डिग्री सेल्सियस में है)
Published on:
07 Feb 2025 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
