
दिन में तीखी धूप तो रात में चल रहीं सर्द हवाएं, इतने दिन और सताएगी कड़ाके की ठंड
सागर/ बीते दो दिनों सेसंभाग में मौसम साफ होने के कारण दिन में तीखी धूप का असर देखा जा रहा है, वहीं नमी कम होने के कारण रात में सर्द हवाओं का सिलसिला शुरु हो जाता है, जिससे मध्य प्रदेश के कई इलाकों समेत संभाग में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार को जहां तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि, न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि, दोनो ही तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किये गए।
बर्फबारी से फिजा में घुली ठंड
संभाग समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में रात में ठंड बढ़ने का कारण कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी और उसके चलते उत्तर भारत की ओर से चल रही बर्फीली हवा है, जिसका ज्यादा असर प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, मौजूदा समय में हो रही बर्फबारी का असर आगामी दो से तीन दिनों तक रहने की संभावना है इसके खत्म होते ही प्रदेश का मौसम सामान्य होने लगेगा। फिलहाल, दो से तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद काफी कम है। फिलहाल, हवाओं का असर उत्तरी है, अनुमान लगाया जा रहा है कि, हवाओं का जोर पश्चिमी होने पर भी प्रदेश का मौसम सामान्य होगा।
6 घंटे में 10 डिग्री उछला पारा
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को तीखी धूप के बाद रात में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, सोमवार की सुबह 5.30 बजे जहां 9.8 डिग्री तापमान था वहीं साढ़े आठ बजे 15.8 डिग्री और सुबह 11.30 बजे बढ़कर 19.8 डिग्री पर पहुंच गया था। दोपहर ढाई बजे 21.4 डिग्री और शाम 5.30 बजे 19.2 डिग्री दर्ज किया गया।
पढ़ें ये खास खबर- कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में सरकार, दोगुनी होगी पेंशन!
बादल छंटने से फसलों में आई रौनक
बादल छंटने की वजह से मौसम साफ हुआ है, जिससे फसलों में रौनक दिखाई देने लगी है। इससे किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो सभी तरह की फसलों की बंपर आवक होगी। गेहूं, चना, मसूर, बटरा, बटरी में फूल गनगना रहे हैं। वहीं मसाला फसलों में लहसुन व प्याज की फसल भी चमक मार रही है। किसानों का कहना है कि लहसुन व प्याज में थ्रिपस का रोग नजर आ रहा है। हालांकि अभी यह थ्रिप्स प्राथमिकता पर है, जिसका किसान उपचार कर रहे हैं। वहीं गेहूं में भी कंडुआ व इल्ली का प्रकोप देखा जा रहा है। जिले के किसान जितेंद्र चौरसिया ने बताया कि, गेहूं की फसल वृद्धि पर आ गई है। वर्तमान में फसल अच्छी है। कहीं-कही इल्ली का प्रकोप देखा जा रहा है। इसमें कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
Published on:
03 Feb 2020 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
