12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर

श्रमदान कर लाखा बंजारा झील को संरक्षित करने का लिया संकल्प, सैकड़ों लोग बने भागीरथी

पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत संजय ड्राइव लाखा बंजारा झील के लोहिया पार्क के पास सफाई अभियान चलाया गया। शिक्षक, समाजसेवी व महिलाओं ने श्रमदान करते हुए भागीरथी मुहिम की शुरुआत की। पत्रिका के आह्वान पर जल संरक्षण के लिए श्रमदान करने के लिए लोग सुबह 6 बजे से लोगों को पहुंचना शुरू हो गया था।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

May 08, 2025

अमृतं-जलम् अभियान के तहत लोहिका पार्क के पास चलाया सफाई अभियान

सागर. पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत संजय ड्राइव लाखा बंजारा झील के लोहिया पार्क के पास सफाई अभियान चलाया गया। शिक्षक, समाजसेवी व महिलाओं ने श्रमदान करते हुए भागीरथी मुहिम की शुरुआत की। पत्रिका के आह्वान पर जल संरक्षण के लिए श्रमदान करने के लिए लोग सुबह 6 बजे से लोगों को पहुंचना शुरू हो गया था। झील के पास लोगों ने पन्नी, फूल-मालाएं और कचरे का इकट्ठा करके कचरा गाड़ी में डाला। साफ-सफाई करके आसपास के स्थान को स्वच्छ बना दिया। सफाई करने जुटे समाजसेवियों ने लोगों से अपील कि वे पार्क और झील में गंदगी ना फैलाएं। कचरे को डस्टविंड में ही डालें। इस मौके पर समाजसेवी प्रतिभा तिवारी ने कहा कि पत्रिका का यह अभियान जन-जन को जल स्रोतों के प्रति संरक्षित करने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह सराहनीय कदम है। इस अभियान से जल स्रोत संरक्षित होंगे और शहर को संजीवनी मिलेगी।

सुंदर बनाएंगे झील

इमानुअल स्कूल के प्राचार्य आनंद गुप्ता ने कहा कि पत्रिका का यह अभियान सराहनीय है। जल स्रोत को संजीवनी मिलने से शहर को स्वच्छ और साफ पानी मिलेगा। स्वच्छ वातारण के साथ भावी पीढ़ी को आक्सीजन मिलेगा। एमएलबी स्कूल (क्रं1) के प्राचार्य विनय दुबे ने बताया कि इस अभियान में शामिल होकर अच्छा लगा। लाखा बंजारा झील को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए हम हमेशा प्रयासरत रहें।

भावी पीढ़ी को मिलेगी संजीवनी

बाह्राण समाज के भरत तिवारी ने बताया कि पत्रिका का अभियान भावी पीढ़ी को संजीवनी देने वाला है। आज जल स्रोतों को संरक्षित करेंगे तो कल हमें पानी मिलेगा। भावी पीढ़ी की जिंदगी को आक्सीजन मिलेगा। सभी ने अभियान से जुडक़र शहर की जल संरचनाओं को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस दौरान सभी को पत्रिका की ओर से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई।

इन्होंने किया श्रमदान

इन महिलाओं ने किया श्रमदान – प्रज्ञा उपाध्याय, सौम्या तिवारी, स्वस्ति तिवारी, ज्योति गौतम,

ये रहे मौजूद – हेमंत मछंदर, सोनू चुटीले, विनय दुबे, मनोज, ज्योति गौतम, अनिल दुबे, भरत तिवारी, शेखर तिवारी, रविसिंह ठाकुर, रवींद्र अवस्थी, अजमेर सिंह ठाकुर, ओपी श्रीवास्तव, रशीद खान, सलीम खान, अवधेश उपाध्याय, मनोज बोहरे, आशुतोष पाराशर, आशीष कुमार सेन, रामनाथ चढ़ार, ओम श्रीवास्तव, रशीद खान, आरयन चढ़ार, मनोज, आशीष सेन व सलीम खान