
प्रतीकात्मक फोटो
शाहगढ़ के बीला थाना क्षेत्र के हाइवे पर सोमवार को भीषण हादसा हो गया। बाइक से जा रहे पिता-पुत्री को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल है। बाइक सवार पिता 8 वर्षीय बेटी को लेकर बहु को लेने जा रहा था। सूचना पर पहुंची बीला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल बेटी को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार रिछाई गांव निवासी 35 वर्षीय बसंत अहिरवार अपनी 8 साल के बेटी राखी को लेकर छोटे भाई की पत्नी को उसके मायके से लेने के लिए सागर के पास स्थित जूना गांव बाइक से निकला था। बहु कुछ दिनों से अपने मायके में थी। सुबह करीब 11 बजे बीला सडक़ मार्ग के पास मोड़ पर ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दिया। हादसा देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों ने एम्बुलेंस को फोन किया। एम्बुलेंस से घायल पिता-पुत्री को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बसंत की रास्ता में ही मौत हो गई, जबकि राखी को गंभीर चोटें होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया। अस्पताल में मासूम की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हादसे की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया। मृतक बसंत के 10 वर्षीय बेटे विशाल और पत्नी सुमन अहिरवार रो-रोकर बेहाल रहे। बसंत रिछाई गांव में खेती के अलावा मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पिता-पुत्री के साथ हादसा होने और बसंत की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है।
Published on:
02 Sept 2025 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
