2017 से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की थी
सागर ट्रक-ट्रांसपोर्ट मालिक महासंघ और ट्रक ट्रांसपोर्ट मालिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2017 से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की थी। मांगों में मुख्यत: पट्रोल-डीजल के दाम को जीएसटी में लागू करना, टोल बेरियल समाप्त करन, आयकर की धारा 44 के ए ई में संशोधन करने आदि शामिल हैं।
बीते दो दिन से शहर में नहीं आए नारियल
ट्रकों की हड़ताल के कारण बीते दो दिन से शहर में नारियल भी नहीं आया है। तिली क्षेत्र में मरीजों के परिजन शनिवार को दुकानों पर नारियल खोजते रहे, लेकिन दुकानदारों का कहना था कि हड़ताल के कारण ट्रक जहां थे, वहीं खड़े हैं, ऐसे में नारियल की आवक नहीं हो रही है। वहीं आम की आवक में भी कमी आई है।