3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भावनाएं आहत करने वाला वीडियो वायरल होने से तनाव

युवाओं ने कैंट थाने में पोस्ट अपलोड करने वाले युवक पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Gulshan Kumar Patel

•

Updated: 21 Mar 2018, 3:48 PM IST

Violence Emotional Video Viral, Tension

Violence Emotional Video Viral, Tension

सागर. सदर में मंगलवार शाम धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले एक वीडियो के वायरल होते ही तनाव फैल गया। बड़ी संख्या में आक्रोशित युवाओं ने कैंट थाने में पोस्ट अपलोड करने वाले युवक पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन गुस्साए लोगों ने समझाइश नहीं मानी।
इस बीच कुछ युवकों ने सदर मुहाल 12 में हंगामा करते हुए कई वाहनों में तोडफ़ोड़ कर दी। लोगों का आक्रोश और नवरात्र पर्व पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले वीडियो से तनाव बढऩे की स्थिति को देखते हुए पुलिस हरकत में आ गई। मामला गरमाता देख पुलिस ने युवक की लोकेशन ट्रेस की और लोगों को उसके शहर से बाहर होने के बारे में बताया। इस बीच समाज के वरिष्ठजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनकी समझाइश पर आक्रोशित युवा शांत हुए। पुलिस ने बुधवार शाम तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हालांकि सदर में तनाव की स्थिति बनी रही, जिसे नियंत्रित करने के लिए कैंट थाने के अलावा कोतवाली व मोतीनगर थाने से भी पुलिस बल भेजा गया। मोतीनगर टीआई अनिल सिंह मौर्य, कोतवाली टीआई विवेक ताम्रकार और कैंट टीआई नीलेश दोहरे की मौजूदगी में देर रात तक सदर में पुलिस तैनात रही।

पुलिस ने दो महिला ठगों को जेल भेजा

सागर. महिला होने का फायदा उठाकर मंगलवार को ढाना के एक दुकानदार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने वाली दो महिला ठगों को पुलिस ने दबोच लिया। उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और जेल भेज दिया। इन्होंने १५ दिन पहले भी गांव के एक दुकानदार को धमकाते हुए उससे रुपए ऐंठे थे। ढाना चौकी प्रभारी एसआई मंजू पटेल ने बताया कि मंगलवार दोपहर को दोनों महिलाएं ढाना में कपड़ा खरीदने का कहते हुए एक दुकान में पहुंचीं। वह ५०० रुपए का नोट रखकर बार-बार दिखा रही थीं। कुछ समय बाद वे कपड़ा खरीदे बिना उठीं और दुकानदार से रुपए लौटाने को कहा। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई।