
sagar
शहर में पिछले एक सप्ताह से जनवरी माह में तेज धूप निकल रही है। जनवरी में मार्च जैसे मौसम का एहसास हो रहा है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कोहरे के आगोश में मनाया जाता था, लेकिन अब ट्रेंड बदल रहा है। इस बार ग्राउंड पर होने वाली परेड पर कोहरा देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार पिछले वर्षों में 26 जनवरी पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे गया है। वर्ष 2022 में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री पर पहुंच गया था, लेकिन इस बार अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान से 2 डिग्री अधिक 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की दिशा उत्तरी होने की वजह से अब तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में सागर में सर्दी पड़ती है। 26 जनवरी से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी यह कहना संभव नहीं है कि जनवरी में सर्दी का पैटर्न बदल गया है। उत्तरी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम केंद्र भोपाल ने 4 फरवरी के करीब बूंदाबांदी की संभावना जताई है। फरवरी में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
किसानों की चिंता बढ़ी
जनवरी माह ठिठुरन भरी ठंडी के लिए जाना जाता है लेकिन अभी बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए किसान चिंतित हैं। कृषि विभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक बीएल मालवीय ने कहा कि इस समय गेहूं, चना और मटर की फसलों के बढऩे के लिए 6-7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान की आवश्यकता है, लेकिन क्षेत्र में न्यूनतम पारा ही 11 डिग्री के पार बना हुआ है, कुछ दिन और मौसम ऐसा ही रहा तो सरसों-मसूर में माहू का प्रकोप, चना-मटर इल्ली व सफेद फफूंद रोग और गेहूं में ग्रोथ व पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। अंतिम सप्ताह में तापमान में गिरावट होने से ही फसलों की अच्छी पैदावार होगी।
पिछले पांच वर्षों में 26 जनवरी का तापमान
2020 - 26.2 10.6
2021 - 22.7 8.1
2022 - 20.7 6.6
2023 - 21.1 16.1
2024 - 26.2 9.0
(नोट - तापमान डिग्री सेल्सियस में है)
Published on:
27 Jan 2025 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
