13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिमी हवा से चलेगी मई में लू, कम दबाव का क्षेत्र बनने से होगी हल्की बारिश होगी

वर्ष-2016 के बाद अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इससे पहले 21 मई 2016 को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री दर्ज हुआ था।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

May 01, 2025

अप्रेल की विदाई भीषण गर्मी के साथ हुई। बुधवार को गर्म हवाओं के थपेड़ों ने परेशान कर दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शहर में सामान्य तौर पर मई में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है। इस माह अधिकतम तापमान 41 से 45 डिग्री तक बढ़ जाता है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 15 डिग्री तक का अंतर आ जाता है। पिछले वर्ष 27 मई को अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि मई में औसत अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहता है, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इससे दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म हो जाती हैं। शहर में कभी-कभी लू की भी स्थिति बनती है। बीच-बीच में बादलों की गर्जन के साथ हल्की बारिश से तापमान में कमी भी आती है। इससे राहत महसूस होती है। हल्की बारिश स्थानीय स्तर पर निम्न दाब का क्षेत्र बनने के कारण होती हैं। कभी-कभी हवा का बदलाव या उत्तर भारत से होकर गुजरने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भी बारिश होती है।

पिछले वर्ष हुई थी सबसे ज्यादा गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार 55 साल पहले 1969 में मई माह में रातें ठंडी रही थीं। पांच मई 1969 को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री दर्ज हुआ था। वर्ष-2023 में भी 14 मई को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री तक गिर गया था। पिछले वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी थी। वर्ष-2016 के बाद अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इससे पहले 21 मई 2016 को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री दर्ज हुआ था।

पिछले दस वर्षों की स्थिति


वर्ष अधिकतम तापमान
2015 46.0
2016 46.6
2017 45.1
2018 45.0
2019 45.0
2020 44.4
2021 42.2
2022 46.1
2023 43.0
2024 46.7
(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)