सागर. मंत्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर के दूसरे दिन 819 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। 25 महिलाओं ने भी भाग लिया। बताया जा रहा है कि इसके पूर्व 2018 में मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस पर 500 लोगों ने रक्तदान किया था। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. बिदुआ ने कहा कि हम लोगों को इतने बड़े पैमाने पर रक्तदान के लिए विशेष तैयारियां करना पड़ी हैं। पहले दिन पचास बेड के एक ब्लॉक में रक्तदान हो रहा था। दूसरे दिन 48 पलंगों के साथ दूसरा तैयार करना पड़ा। शिविर में नगर निगम के जनप्रतिनिधि जिले के सभी विकासखंडों से आए लोगों ने रक्तदान किया। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि रक्तदाताओं के लिए शिविर स्थल पर अतिरिक्त स्टाफ, पलंग और स्टोरेज क्षमता बढ़ाई जाए। कहा कि लोगों को रक्तदान के लिए प्रतीक्षा न करनी पड़े ऐसी व्यवस्था बनाई जाए।
इन महिलाओं ने किया रक्तदान
शिविर में महापौर संगीता तिवारी, संध्या भार्गव, बबीता बनर्जी, रेखा यादव, मनाली जैन, नताशा जैन, रानी अहिरवार, उर्मिला सहारे, लवप्रीत गुरोन, सीता कुशवाहा, नजमा खान, पार्वती लोधी, रोशनी कुशवाहा, होली आदिवासी, कुमकुम दांगी, अरुणा कुशवाहा, दृष्टि शिवपुरिया, रिशिता, हिमानी जैन, नीलम सिंह ने रक्तदान किया।