सागर. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर नारी शक्तियों के साथतिरंगा वाहन यात्रा ”आध्याÓÓ का आयोजन किया गया। सागर नगर के प्रमुख मार्ग मोतीनगर से बड़ाबाजार, तीनबत्ती, कटरा, मस्जिद, परकोटा, तीन मडिया होते हुए यात्रा खेल परिसर में राष्ट्र गान के साथ समाप्त हुई। सभी मार्ग वंदे मातरम और भारत माता की जय से गुंजायमान हुए। जब सैक ड़ो की संख्या में मातृशक्ति वाहन रैली ”आध्याÓÓ के माध्यम से दो पहिया एवं चार पहियां वाहनों पर निकली और इस ऐतिहासिक, अभूतपूर्व, अलौकिक तिरंगा यात्रा में शहर के विभिन्न हिस्सों से नारी शक्ती सम्मिलित हुई। यात्रा का शुभारंभ सागर विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया, जिसमें 500 से अधिक नारी शक्ति उपस्थित रही।