
dak
एक वर्ष में बने 5800 पासपोर्ट, हर वर्ष बढ़ रही संख्या
सागर . गर्मी की छुट्टियों का हर किसी को इंतजार रहता है। लोगों को गर्मी भले ही ज्यादा पसंद न आए, लेकिन गर्मियों में घूमने का शौक जरूर होता है। बच्चों से लेकर बड़े तक गर्मियों में ट्रैवल प्लान बनाते हैं। रोजाना की दौड़ भाग और कामकाज के बीच जहां लोग आराम और सुकून के लिए किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं। गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए यात्रियों ने पहले ही विदेश यात्रा का प्लान बना लिया। कैंट स्थित डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में प्रतिदिन 50 आवेदनों के लिए टाइम स्लॉट निर्धारित है। दिनभर में यहां 25 से 30 आवेदन आ रहे हैं। पिछले वर्षों में केवल 10 से 15 आवेदन आते थे। एक वर्ष में सागर और दमोह जिले के करीब 5800 हजार से ज्यादा पासपोर्ट बने हैं।
टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार सस्ती और अच्छी विदेश यात्रा के लिए लोग थाइलैंड, इंडोनेशिया और सिंगापुर में घूमना पसंद कर रहे हैं। शादी के बाद अधिकांश युवा इन जगह का पैकेज ले रहे हैं। पासपोर्ट केंद्र में बढ़ रही सुविधाओं की बढ़ोतरी से पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। सामान्य प्रक्रिया से अब लोग आसानी से पासपोर्ट बनवा रहे हैं।आसानी से बनवाया जा रहा पासपोर्टयदि आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो मात्र 1500 रुपए का शुल्क जमाकर सामान्य प्रक्रिया से बनवा सकते हैं। यदि तत्काल श्रेणी में बनवाना चाहते हैं तो 3500 रुपए का शुल्क अदा करना होगा। स्वयं अपना आवेदन रीजनल पासपोर्ट ऑफिस के समक्ष ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा एंड्राइड मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
वोटर आईडी, राशन कार्ड जैसे दस्तावेज होना जरूरी
पासपोर्ट कार्यालय के अनुसार पासपोर्ट बनवाने के लिए संबंधित व्यक्ति के पास पहचान संबंधी दस्तावेज जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई दो दस्तावेज होना जरूरी है। इसके अलावा उन्हें व्हाइट बैकग्राउंड वाले 4 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी देना होते हैं। अगर शिक्षित व्यक्ति है तो उसकी शिक्षा संबंधी दस्तावेज की कॉपियां भी जमा करना होती है। यह सारे दस्तावेज पासपोर्ट ऑफिस में जमा होने के बाद ओरिजनल कॉपी से वेरिफिकेशन किया जाता है।
एक वर्ष में पासपोर्ट की संख्या
दमोह - 2265
सागर - 3565
कुल - 5830
Updated on:
23 Apr 2025 05:51 pm
Published on:
23 Apr 2025 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
