scriptसहारनपुर में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश देवबंद में मंदिर के पास मिले गोवंश अवशेष, हंगामा | Remnants of bovine found in Deoband attempt to spoil the atmosphere | Patrika News
सहारनपुर

सहारनपुर में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश देवबंद में मंदिर के पास मिले गोवंश अवशेष, हंगामा

सहारनपुर में एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। देवबंद में प्रसिद्ध श्री त्रिपुर बाला देवी मंदिर के पास गोवंश अवशेष मिले हैं। घटना से गुस्साए लाेगाें ने यहां हंगामा किया तो पुलिस ने गाेवंश अवशेष हटवाते हुए आराेपियाें के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सहारनपुरSep 05, 2020 / 11:33 am

shivmani tyagi

deoband.jpg

deoband

सहारनपुर ( Saharanpur ) गंगा-जमुनी तहजीब के पाेषक शहर कहे जाने वाले सहारनपुर में एक बार फिर माैहाल बिगाड़ने की काेशिश की गई है। शनिवार तड़के देवबंद ( Deoband ) में प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के समीप असामाजिक तत्वों ने गोवंश के अवशेष फेंक दिए।
यह भी पढ़ें

जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख भी हुए कोरोना संक्रमित, जानें अब तक योगी के कितने मंत्री हुए पॉजिटिव

पवित्र धार्मिक स्थल के पास गोवंश ( govansh ) अवशेष फेंके जाने की घटना की सूचना मिलते ही लोगों में राेष हो गया। मौके पर इकट्ठा हुए क्षेत्रवासियों और भाजपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि कस्बे में गोवंश कटान चरम सीमा पर है लेकिन पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही। आराेप लगाया कि पुलिस की यह लापरवाही किसी भी दिन बड़ी घटना का कारण बन जाएगी। गुस्साए लाेगाें ने कहा कि जिस तरह से धार्मिक स्थल के पास गाेवंश अवशेष फेंके गए हैं यह साफ ताैर पर माहौल खराब करने की साजिश है।
यह भी पढ़ें

जिम कर रही वायुसेना अध्यक्ष की महिला रिश्तेदार की वीडयो बनाई, विराेध करने पर अभद्रता, रातों-रात पुलिस ने की गिरफ्तारी

हंगामे की सूचना पर पहुंचे भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष व नगर पालिका के सभासद गजराज राणा और सभासद दीपक त्यागी ने भी यहां नारेबाजी करते हुए आराेपियाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर हंगामा कर रहे लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह गुस्साए लोगों को शांत करते हुए गोवंश अवशेष धार्मिक स्थल के पास से हटावाए।
यह भी पढ़ें

टीवी देखकर LLB के छात्र ने रची अपने साथ लूट की झूठी कहानी, बदमाशों काे तलाशती रही पुलिस

पुलिस क्षेत्राधिकारी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि, माैके से अवशेष हटवाए गए हैं। आसामाजिक तत्वों ने घटना काे अंजाम दिया है। पुलिस घटना की जांच करक रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Home / Saharanpur / सहारनपुर में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश देवबंद में मंदिर के पास मिले गोवंश अवशेष, हंगामा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो