scriptCorona: लॉकडाउन में नहीं बिकी सब्जी ताे खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाने काे मजबूर हुआ किसान | Vegetables did not sell, the tractor was run on the standing crop | Patrika News

Corona: लॉकडाउन में नहीं बिकी सब्जी ताे खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाने काे मजबूर हुआ किसान

locationसहारनपुरPublished: May 23, 2020 01:00:46 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

लॉक डाउन में नहीं बिक पाई गाेभी
परेशान किसान ने नष्ट करा दी फसल

kisan.jpg

kisan

सहारनपुर। कोरोना वायरस ( COVID-19 virus ) के खतरे काे देखते हुए किए गए लॉक डाउन ( lockdown ) में सभी परेशान हैं। अब नया मामला सहारनपुर में सामने आया है। यहां सब्जी नहीं बिकी ताे किसान ने खड़ी फसल पर ही ट्रैक्टर चला दिया।
यह भी पढ़ें

दरोगा समेत पीएसी के तीन जवान कोरोना से संक्रमित, छह नए केस के बाद पॉजिटिव मरीज हुए 364

गंगाेह थाना क्षेत्र के गांव वजीरपुर के रहने वाले किसान का कहना है कि लॉकडाउन में सब्जी नहीं बिकी। सब्जियों के दाम धड़ाम हाे गए हैं। गाेभी की सब्जी उगाने वाले किसान राशिद और साजिद मलिक ने बताया कि उन्हाेंने आठ बीघा जमीन में गाेभी की फसल उगाई थी। महीनों की मेहनत के बाद अब फसल की कटाई का समय आया था।
यह भी पढ़ें

Lockdown 4.0: सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

लॉक डाउन की वजह से बाजार में सब्जी के रेट इतने कम हाे गए हैं कि अगर फसल को काटकर मंडी ले जाएं ताे किराया भी पूरा नहीं हाे रहा। ऐसे में उनके पास अपनी तैयार फसल काे खत्म करने के अलावा काई रास्ता नहीं है। नम आंखों से किसान ने खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। दोनों भाइयों ने बताया कि जब सहारनपुर मंडी में भाव नहीं मिला ताे सब्जी काे बेचने के लिए देहरादून की मंडी भेजा था।
यह भी पढ़ें

Lockdown 4.0 में ड्राइविंग लाइसेंंस के लिए योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइन, इस दिन से होंगे जारी

देहरादून में भी पांच रुपये किलो ही दाम मिल सका। ऐसे में परेशान हाेकर इन्हाेंने अपने खेत में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाया है। लॉक डाउन में किसान में परेशान हैं और उन्हे सब्जी का दाम नहीं मिल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो