4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरोगा समेत पीएसी के तीन जवान कोरोना से संक्रमित, छह नए केस के बाद पॉजिटिव मरीज हुए 364

Highlights मेरठ में नए क्षेत्रों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण अब तक 21 कोरोना मरीजों की हो चुकी मौत जनपद में 186 मरीज ठीक होकर जा चुके घर  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 May 2020, 9:42 AM IST

meerut

मेरठ। मेरठ जनपद में शुक्रवार को पीएसी के तीन जवानों, ब्रह्मपुरी थाने के दरोगा और दो महिलाओं लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद इन्हें कोडजिसके बाद जिले में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 364 पहुंच गई है।

यह भी पढ़ेंः अब बाजारों और मंडियों में हाथों को सैनिटाइज करने के लिए बजेगा हूटर, नहीं किया ऐसा तो होगी कड़ी कार्रवाई

सीएमओ डा. राजकुमार और एलएलआरएम कालेज के कोविड 19 वार्ड के सर्विलांस अधिकारी डा. विश्वास चौधरी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 218 नमूने लिये गये थे। जिनमें से छह नए कोरोना संक्रमितों में अंजुम पैलेस से 59 वर्षीया महिला, ऊंचा सिद्दीक नगर से 26 वर्षीया महिला, रोहटा रोड तेज विहार से 59 वर्षीय व्यक्ति तथा छठी वाहिनी पीएसी के तीन जवान शामिल हैं। जबकि ब्रह्मपुरी थाने के एक दरोगा में भी कोरोना के लक्षण पाये गए हैं। मेरठ में अब तक 21 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है और जिले में कोविड-19 से पीडि़त मरीजों की संख्या 364 पहुंच गई है जबकि 187 संक्रमित ठीक होकर घर वापस भेजे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः लॉकडाउन में गर्मी अपने तेवर दिखाने को तैयार, इतने दिन में 47 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

अब तक पीएसी के 18 जवान संक्रमित हो चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि युग और लक्ष्य हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमितों का इलाज हुआ था। दोनों अस्पतालों के प्रभावित क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसी बीच गाजियाबाद के एक कोरोना मरीज की सुभारती अस्पताल में मौत हो गई। संक्रमित मरीज आस मोहम्मद गाजियाबाद के मोदीनगर का रहने वाला था।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश