scriptदरोगा की हार्टअटैक से मौत पर एसपी समेत कई अधिकारी हुए भावुक, नम आंखों से दिया अर्थी को कंधा | up police sub inspector death due to heart attack in sambhal | Patrika News
सम्भल

दरोगा की हार्टअटैक से मौत पर एसपी समेत कई अधिकारी हुए भावुक, नम आंखों से दिया अर्थी को कंधा

Highlights- परेड के लिए तैयार होते समय पड़ा दिल का दौरा- 31 जनवरी 2020 को रिटायर होने वाले थे दराेगा चमन सिंह- पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

सम्भलNov 23, 2019 / 12:28 pm

lokesh verma

sambhal.jpg
संभल. उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक दरोगा की हार्टअटैक से मौत की दुखद घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन बहजोई में तैनात दरोगा चमन सिंह सुबह की परेड के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें आनन-फानन में नजदीकी हाॅस्पिटल पहुंचाया। जहां से उन्हें चंदौसी ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। दरोगा चमन सिंह की मृत्यु की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारी पहुंचे। सभी अधिकारियों उन्हें सलामी देने के साथ ही उनकी अर्थी को कंधा भी दिया।
यह भी पढ़ें

नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर आए युवक को गोलियों से भूना, तनाव के बाद फोर्स तैनात, देखें Video

जानकारी के अनुसार, मेरठ के कंकड़ खेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पावली निवासी 59 वर्षीय उप निरीक्षक चमन सिंह पुत्र शुभकेश पुलिस लाइन बहजोई में तैनात थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे चमन सिंह परेड में जाने से की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उन्हें अचानक बेचैनी महसूस होने लगी। देखते ही देखते उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही उनके साथी पुलिसकर्मी उन्हें सीएचसी में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को नाजुक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि साथी पुलिसकर्मी उन्हें चंदौसी ले जा रहे थे कि इसी दौरान रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।
दरोगा चमन सिंह की मृत्यु का समाचार मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन लाया गया। जहां पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के अलावा तमाम आला अधिकारियों ने उन्हें सलामी देते हुए उनकी अर्थी का कांधा दिया। बताया जा रहा है कि दराेगा चमन सिंह 31 जनवरी 2020 को रिटायर होने वाले थे। उनकी मृत्यु के बाद परिवार समेत पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। संभल पुलिस ने उनके परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो