28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश से बचने के लिए जिस पेड़ के नीचे खड़े थे बच्चे उसी पर आ गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौत, 2 गंभीर झुलसे

जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो के झुलसने की खबर सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Aug 2022, 7:11 PM IST

News

बारिश से बचने के लिए जिस पेड़ के नीचे खड़े थे बच्चे उसी पर आ गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौत, 2 गंभीर झुलसे

सतना. मध्य प्रदेश के अदिकतर जिलों में इन दिनों तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा दर्दनाक हादसा सूबे के सतना जिले में सामने आया। यहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो के झुलसने की खबर सामने आई है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है। वहीं, हादसे का शिकार होकर जान गवाने वाले बच्चों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। आलम ये है कि, इस समय बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें- युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी पत्नी, साली और दोस्त है जिम्मेदार, जानिए वजह


बारिश से बचने जिस पेड़ के नीचे खड़े थे, उसी पर आ गिरी आकाशीय बिजली

आपको बता दें कि, ये घटना जिले के पतौरा गांव के ककरहा टोला में घटी है। यहां ग्रामीण बच्चे गांव के एक किसान के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, तभी जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान जोर से बादल गरजा और पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेत्री का गंभीर आरोप, कहा- भाजपा प्रत्याशी ने प्रॉस्टिट्यूट की मदद से वोटर्स को प्रभावित किया


घटना में तीन मासूमों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में राजकरण कुशवाहा, अंजना यादव और प्राची यादव शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल होने वालों में कल्पना कुशवाहा और एक अन्य शामिल हैं। सभी मृतक पतौरा गांव के ककरहा टोला निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग