28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेत्री का गंभीर आरोप, कहा- भाजपा प्रत्याशी ने प्रॉस्टिट्यूट की मदद से वोटर्स को प्रभावित किया

-वोट के बदले सेक्स !-चुनाव हारने वाली कांग्रेस नेत्री का गंभीर आरोप-विजेता भाजपा नेत्री पर लगाया गंभीर आरोप-हारी प्रत्याशी बोलीं- जीत के लिए बेड़नियों का सहारा लिया-भाजपा प्रत्याशी ने दिया आरोप का जवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Aug 2022, 5:57 PM IST

News

कांग्रेस नेत्री का गंभीर आरोप, कहा- भाजपा प्रत्याशी ने प्रॉस्टिट्यूट की मदद से वोटर्स को प्रभावित किया

रायसेन. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में जिला पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड क्रमांक 1 की जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने जीती हुई प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाए लगाया है। जिले की महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष और वार्ड 1 से प्रत्याशी रहीं प्रीति ठाकुर ने चुनाव जीतने वाली भाजपा नेत्री सपना लवारिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग में इसकी शिकायत की है। प्रीति का कहना है कि, जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के लिए भाजपा नेत्री ने मतदाताओं को शराब, पैसे और तोहफे तो दिए ही। साथ ही, उन्होंने मतदाताओं को लुभाने के लिए मुफ्त सेक्स भी परोसा है। वार्ड क्र.-1 दीवानगंज से जिला पंचायत चुनाव में खड़ी हुई प्रत्याशी प्रीति ठाकुर ने ये आरोप सपना लवारिया पर लगाया है।

प्रीति ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि, चुनाव से तीन दिन पहले सपना लवारिया ने वेश्यावृति से जुड़ी महिलाओं के साथ मिलकर अपने गांव सूखा करार को सेक्स फ्री कर दिया था। फिर इस व्यवसाय में लिप्त सहयोगी महिला साथियों को इलाके में हर एक पंचायत में जगह-जगह पहुंचाकर युवा वर्ग को फ्री ऑफ कास्ट सेक्स परोसा है। उन्होंने इस प्रलोभन के जरिए युवा वर्ग को अपने पक्ष में किया है। उन्होंने इस मामले में भाजपा के कई बड़े नेता और कार्यकर्ताओं के भी शामिल होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- संघ प्रमुख मोहन भागवत को तिरंगा भेंट करने के मामले में गर्माई सियासत, कांग्रेस और पुलिस आमने-सामने


कांग्रेस पदाधिकारियों पर भी चुनाव हराने का आरोप

प्रीति ने चुनाव हारने के लिए अपनी पार्टी के भी तीन क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ साथ उनसे जुड़े कार्यकर्ता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बृजेश खंडेलवाल, फजल अली और डॉ जी.सी. गौतम पर भी चुनाव हराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, जीसी गौतम दतिया के हैं, जो सांची से विधानसभा टिकट की इच्छा रखते हैं। उनकी सोच थी कि, मेरी जीत मेरी टिकिट की दावेदारी को मजबूत कर देगी। यहां आकर जिला पंचायत जैसे चुनाव में सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को हराने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में शुरु होने वाला है 'घर वापसी अभियान', विश्व हिंदू परिषद ऐसे करेगा काम, जानें तैयारी


भाजपा की जीती हुई प्रत्याशी का जवाब

कांग्रेस की हारी हुई प्रत्याशी प्रीति ठाकुर के आरोपों पर जवाब देते हुए भाजपा की जीती कैंडिडेट सपना लवारिया ने सफाई देते हुए कहा कि, हारे हुए व्यक्ति हमेसा जीतने वाले पर आरोप ही लगाता है। क्योंकि, वो मेरी प्रतिद्वंदी भी नहीं थीं, वो तीसरे नंबर आई हैं। उनका कहना है कि, मैं या मेरी किसी भी साथी की तरफ से ऐसा कोई कार्य नहीं किया गया है, जिससे समाज में कलंक लगे। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत करार दिया है।