28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी पत्नी, साली और दोस्त है जिम्मेदार, जानिए वजह

सुसाइड नोट में युवक ने अपनी पत्नी पिंकी, साली दीपा और उनके एक दोस्त विनोद राठौर को मौत का जिम्मेदार बताया है। जानिए पूरा मामला...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Aug 2022, 6:44 PM IST

News

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी पत्नी, साली और दोस्त है जिम्मेदार, जानिए वजह

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के गोला का मंदिर इलाके में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपने जीवन का दर्द बयां किया। सुसाइड नोट में युवक ने अपनी पत्नी पिंकी, साली दीपा और उनके एक दोस्त विनोद राठौर को मौत का जिम्मेदार बताया है। उसने लिखा कि, इन तीनों ने हर रोज मुझे परेशान करने की प्लानिंग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को भी मृतक का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद वो घर से चली गई थी और युवक ने ये आत्मघाती कदम उठाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का गेट लॉक गैस कटर से काटकर तोड़ा और शव को बाहर निकालकर मर्ग कायम किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेत्री का गंभीर आरोप, कहा- भाजपा प्रत्याशी ने प्रॉस्टिट्यूट की मदद से वोटर्स को प्रभावित किया


यह है मामला

शहर के गोला का मंदिर इलाके में रहने वाले 30 वर्षीय किशन नारवे एक निजी कंपनी में कार्यरत था, लेकिन बीते कुछ दिनों से उसकी नौकरी भी छूट गई थी। ऐसे में बीते कुछ दिनों से वो मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहा था। किशन का अपनी पत्नी पिंकी से आए दिन विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि, बीती रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पिंकी घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद देर रात को किशन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब किशन का छोटा भाई मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि, किशन ने मौत से पहले उसे फोन किया था, जिसपर वो उसे देखने पहुंचा था। घटना का पता चलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस पहुंची। जिस कमरे में किशन ने फांसी लगाई थी, उसका दरवाजा अंदर से ही बंद था। पुलिस ने गैस कटर लॉक काटकर दरवाजा खोला। शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। घटना स्थल से पुलिस को सुकड़ा हुआ एक कागज मिला है। ये किशन के हाथ से लिखा सुसाइड नोट था।

यह भी पढ़ें- अग्निकांड के बाद एक्शन में शासन : इन अस्पतालों के लाइसेंस रद्द, अब तक 28 अस्पतालों पर गिर चुकी है गाज


सुसाइड नोट में कही ये बात

किशन ने मौत से पहले लिखा है "मेरी मौत के जिम्मेदार पिंकी, दीपा और विनोद राठौर है। इन्होंने एक बार मुझे मारने का प्रयास किया था। मेरे पेट व गर्दन पर चाकू मारा गया था, लेकिन मैं बच गया था। पर पिंकी (पत्नी) ने मुझे रिपोर्ट डालने से मना कर दिया था। यह रोज नया प्लान बनाते थे मुझे परेशान करने के लिए, इनकी करतूत मेरे मोबाइल में है। मैं कभी भी मर सकता हूं। आखिर में लिखता है पिंकी, दीपा और विनोद राठौर' इस सुसाइड नोट से पता चलता है कि वह किस तरह अपनी पत्नी और साली से परेशान था।

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, देखें वीडियो