सवाईमाधोपुर.स्काउट एवं गाइडों को अब सर्दी में शिविर के दौरान खुले आसमान के नीचे तंबुओं में रातनहीं गुजारनी पड़ेगी। दरअसल आवासन मण्डल स्थित स्काउट मैदान में स्काउट के कार्मिकों व शिवरों में भाग लेने वाले शिवरार्थियों की सुविधा के लिए सीमेंट की पक्की हटस(झौपडी) का निर्माण कराया जा रहा है। स्काउट के अधिकारियों ने बताया कि हटस निर्माण का कार्य अपने अंतिम चरण पर है ऐंसे में जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा।
कुल 6 हटस का हो रहा निर्माण
जानकारी के अनुसार लम्बे समय से स्काउट मैदान में शिवरार्थियों की सुविधा के लिए हट का निर्माण करवाने की मांग की जा रही थी। ऐसे में करीब एक साल पहले समसा की ओर से स्काउट मैदान में हट निर्माण के लिए 12 लाख का बजट जारी किया गया था। बजट के जारी होने के बाद स्काउट मैदान में करीब छह माह से कुल 6 हटस निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इनमें से दो हटस का निर्माण स्काउट के कार्मिकों के लिए और चार हटस का निर्माण शिवरार्थियों को ठहराने के लिए कराया जा रहा है। पूर्व में हटस के अभाव में शिविर के दौरान संभागियों को तंबूओं में रात गुजारनी पड़ती थी।
एक हट में आठ से दस शिवरार्थी रहते हैं
स्काउट गाइड प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार आवासीय प्रशिक्षण शिविरों के दौरान एक हट में आठ से दस स्काउट गाइड एक साथ रात्रि विश्राम करते हैं। वहीं स्काउट मैदान में हर साल करीब 50 से अधिक आवासीय शिविरों का आयोजन किया जाता है। साथ ही यहां पर मण्डल व राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन भी समय- समय पर होता रहता है।एक शिविर में आम तौर पर 100 संभागी भाग लेते है।ऐसे में अभी भी स्काउट मैदान में प्रशिक्षणार्थियों के लिए चार हटस की और आवश्यकता है। गौरतलब है कि स्काउट मैदान में पहले से ही दो हट हैं जिनका निर्माण पूर्व में भामाशाहों की ओर से कराया गया था।
इनका कहना है…
समसा की ओर से स्काउट मैदान में 12 लाख की लागत से कुल 6 हटस का निर्माण कराया जा रहा है। इससे कार्मिकों व शिविर में भाग लेने वाले संभागियों को सुविधा होगी।
– दिव्या,सीओ गाइड, स्काउट मैदान,सवाईमाधोपुर।