4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चम्बल का बढ़ा जलस्तर, सवाईमाधोपुर-खातोली सड़क मार्ग बंद, झरेल के बालाजी की पुलिया पर चली पानी की चादर

चम्बल का बढ़ा जलस्तर, सवाईमाधोपुर-खातोली सड़क मार्ग बंद, झरेल के बालाजी की पुलिया पर चली पानी की चादर  

2 min read
Google source verification
Water of chambal

Chambal water in sawai madhopur

बहरावण्डा खुर्द. सवाईमाधोपुर-खातौली सड़क मार्ग पर झरेल के बालाजी धाम के पास से निकल रही चम्बल नदी (Chambal water in sawai madhopur) में शनिवार शाम को अचानक से पानी का स्तर बढ़ गया। चम्बल Chambal में पानी बढऩे से झरेल की पुलिया पर करीब 1 फीट की चादर चलने लगी। इसके चलते वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। पुलिया पर पानी आने से कोटा जिले के कैथूदा, रामपुरा, खातौली, इटावा सहित बारां जिले के मांगरोल आदि जगहों का सवाईमाधोपुर से सीधा संपर्क कट गया है।



देवसेना जिला अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर, छाण के जुनैद खान ने बताया कि शनिवार शाम से ही चम्बल नदी में तेज पानी की आवक शुरू हो गई थी। वहीं देर रात तक पानी पुलिया के ऊपर से निकलने लगा, इसके कारण सवाईमाधोपुर से खातौली-बारां को सीधे जोडऩे वाला सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।

60 किलोमीटर लम्बा रास्ता तय कर पहुंचगे खातौली
जानकारी के अनुसार सवाईमाधोपुर से सीधे खातौली जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग टोंक सवाईमाधोपुर पर स्थित दौलतपुरा गांव के समीप से अलग होता है। बहरावण्डा खुर्द कस्बे से खातौली की दूरी 30 किलोमीटर पड़ती हैं। वहीं पुलिया पर पानी आने के कारण अब खातौली पहुंचने के लिए मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से होकर जाना पड़ेगा। इसके कारण वाहन चालकों को करीबन 60 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ेगा।

पिकनिक मनाने जाते हैं लोग, रहता है हादसे का डर
सेवतीं गांव निवासी गोरधन गुर्जर, बद्री गुर्जर, दीपक सिंह आदि ने बताया कि पुल पर पानी बढ़ते ही आसपास के गांवों के साथ साथ जिले भर से लोग झरेल के बालाजी स्थान पर पिकनिक मनाने पहुंचते हैं और चम्बल के तेज बहाव में नहाते हैं। कई बार अन्य जगहों से पिकनिक मनाने आने वाले लोगों को पानी के बहाव और गहराई का अंदाजा नहीं होता और हादसे का शिकार हो जाते हैं।


गत वर्ष भी गणेश विसर्जन के दौरान तेज बहाव में चले जाने से सवाईमाधोपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं चंबल के बहाव में कुछ युवतियां हाथ पकड़कर सेल्फी लेते समय पानी में गिर गई। इनमें से एक युवती को तो लोगों ने बचा लिया, लेकिन एक युवती की जान चली गई। सेवतीं गांव के लोगों ने चम्बल पर सुरक्षा के बंदोबस्त करने के लिए प्रशासन से अपील की है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग