3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sankashti Chaturthi 2024 : चौथ माता मेले में पहुंचने लगे पैदल श्रद्धालुओं के जत्थे, जगह-जगह लगे भण्डारे

chauth mata mela 2024 : चौथ माता के सात दिवसीय वार्षिक लक्खी मेले का शनिवार से आगाज हुआ। इस अवसर पर मंगला आरती के साथ चौथ माता मेले की शुरुआत हुई। वहीं पैदल जत्थों के साथ श्रद्धालुओं का माता के दर पर पहुंचना शुरू हो गया है।

3 min read
Google source verification
chauth_mata.jpg

chauth mata mela 2024 : चौथ माता के सात दिवसीय वार्षिक लक्खी मेले का शनिवार से आगाज हुआ। इस अवसर पर मंगला आरती के साथ चौथ माता मेले की शुरुआत हुई। वहीं पैदल जत्थों के साथ श्रद्धालुओं का माता के दर पर पहुंचना शुरू हो गया है। माता के जयकारों के साथ दर्शनों की ललक में आगे बढ़ते पदयात्रियों के कदम क्षेत्र में श्रद्वा और भक्ति का माहौल बना रहे हैं।

शनिवार को तेज सर्दी के बाद भी माता के प्रति भक्तों की आस्था में जोश कम नहीं दिखा। मेले में सुबह से ही पैदल यात्रियों का जमावड़ा होने लगा। इस दौरान यहां दूर दराज से पदयात्री पहुंचे। हाडौती क्षेत्र के कई गांवों से पदयात्रियों के जत्थे माता के दर्शन को पैदल पहुंच रहे है। पदयात्रियों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर उम्र के श्रद्वालु शामिल हैं। जो मनोकामनाएं पूरी होने की उम्मीद में माता के भजनों पर नृत्य करते और जयकारे लगाते आगे बढ रहे हैं। वहीं मेले की शुरुआत होने से पंचायत की ओर से माता के चढ़ावा तथा झण्डा ले जाया गया। इस दौरान सभी पंचायत कर्मचारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

धर्मशालाओं में नहीं मिल रही ठहरने की जगह
चौथ माता के मेले में दूर-दराज से काफी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब धर्मशालाओं में भी ठहरने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं को रात्रि में ठहराने के लिए रैन बसेरे बनाए हैं।

आज से 24 घण्टे खुलेंगे माता के पट
चौथ माता के भक्तों को माता के दर्शन को लेकर परेशानी नहीं हो, इसको लेकर 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था शनिवार से रविवार तक की गई है। चौथ माता पुजारी शंकर लाल सैनी ने बताया कि मेले पर आने वाले माता की भक्तों की भीड़ की अधिकता को देखते हुए 28 एवं 29 जनवरी को भी भक्तों को 24 घंटे माता के दर्शन करवाए जाएंगे।

कस्बे में वाहनों का रहेगा प्रवेश बंद
मेले के दौरान ग्राम पंचायत की ओर से कस्बे के चारो ओर नाका लगाकर वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है, लेकिन कस्बे वासियों को अपना आधार कार्ड तथा अन्य दस्तावेज दिखाकर आगे जाने की अनुमति होगी।

जगह-जगह लगे भण्डारे
चौथ माता मेले में आने वाले पदयात्रियों के लिए चौरू से बरवाडा, सवाई माधोपुर मार्ग सहित अन्य स्थानों तथा गांवों में भण्डारे लगाए गए हैं। ऐसे में रास्तो में आने वाले गांवो में पदयात्रियों की आवभगत की जा रही है। तेज सर्दी के बीच नंगे पांव श्रद्वालु माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। मेले में कानून व्यवस्था के अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में जेसीबी से 515 क्विंटल चूरमे की बन रही है प्रसादी, देखें तस्वीरें

भजन संध्या कार्यक्रम
चौथ माता ट्रस्ट की ओर से इस बार माता के आने वाले भक्तों के लिए भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में भजन संध्या का कार्यक्रम ट्रस्ट की नवीन धर्मशाला में होगा। इसमें भक्तों के विश्राम को लेकर रैन बसेरे की व्यवस्था भी की गई है।


मेले में 1200 जवान होंगे तैनात
चौथ माता के मेले में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1200 पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। इसी के साथ ही 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वही मेले में चिकित्सा विभाग ने 25 से अधिक चिकित्सा कर्मियों की तैनाती की है। ऐसे में चिकित्सा कार्मिकों के चार दल बनाए जाएंगे, जो अलग-अलग जगह पर लगाएं जाएंगे।

चार ट्रेनों का ठहराव आज से
चौथ माता मेले के लिए चौथ का बरवाड़ा स्टेशन पर रेलवे की ओर से चार ट्रेनों का ठहराव किया गया है, जिससे यात्रियों को आवाजाही को लेकर परेशानी नहीं हो।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भैरुजी के लक्खी मेले की तैयारी, आज जेसीबी से मिलाएंगे 5 क्विंटल घी-चीनी

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग