सवाईमाधोपुर.कोटा मण्डल के डीआरएम पंकज शर्मा ने शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान आदि मौजूद थे। इससे पहले सुबह तड़के व स्पेशल सैलून से सवाईमाधोपुर पहुंचे थे और निरीक्षण के बाद दोपहर करीब ढाई बजे आगरा फोर्ट पैंसेंजर से कोटा के लिए रवाना हुए। इस दौरान मण्डल परिचालन प्रबंधक सौरभ कटारिया, मण्डल वाणिज्य प्रबंधक परमजीत सैनी, वरिष्ठ मण्डल अभियंता मनोज जैन, कोटा आरपीएफ कमानडेंट वीके पण्डित आदि मौजूद थे।
सिढ़ीयां तोड़ एक्सलेवेटर लगाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन पर सीढिय़ों के स्थान पर इलक्ट्रिॉनिक एक्सलेवेटर लगाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व में ही लिफ्ट व एक्सलेवेटर लगाने को स्वीकृति मिल चुकी है। लेकिन अब तक स्टेशन पर महज दो लिफ्ट ही लगाई गई है। उन्होनें मार्च 2020 तक स्टेशन पर सीढिय़ों के स्थान पर एक्सलेवेटर लगाने के निर्देश दिए हैं।
शौचालय को तोडऩे के निर्देश
निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म एक पर आरीपीएफ थाने के पास एफओबी के नीचे बने शौचालय में गंदगी देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होनें एफओबी के नीचे शौचालय होने पर भी आपत्ति जताई। इस पर स्टेशन अधीक्षक ने भी कहा कि पुल के नीचे होने के कारण वर्तमान में इस शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा है। ऐसे में डीआरएम ने अधिकारियों को शौचालय को तोड़कर आरएमएस ऑफिस के पास नवीन शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए।
ऑफिस है या पार्किंग
इसके बाद उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित टिकट निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में दुपहिया वाहनों के खड़े होने पर अध्धिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यह ऑफिस है या पार्किंग उन्होंने अधिकारियोंं को वाहन कार्यालय परिसर से बाहर खड़े कराने के निर्देश दिए।
सर्कुलेटिंग एरिया में थड़ी पर उठाए सवाल
निरीक्षण के दौरान आरपीएफ थाने के पीछे सर्कुलेटिंग एरिया में थड़ी पर भी डीआरएम ने सवाल उठाए। इस पर अधिकारियों ने बताया कि यह मामला कोर्ट में है और केबिन संचालक ने कोर्ट से स्टे लिया हुआ है। ऐसे में डीआरएम ने अधिकारियों को मामले का अध्ययन कर स्टे के अतिरिक्त किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।
सर्कुलेटिंग एरिया की करें बेरेकेडिंग
इस दौरान आबकारी कार्यालय की ओर से सर्कुलेटिंग एरिया की ओर आने वाले मार्ग को बंद करने के लिए डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इस पर अधिकारियों ने बताया कि वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने के लिए यहां पूर्व में ही बेरिकेडिंग की जा चुकी है।