scriptमनोरा में किया गया स्वस्थ पंचायत का आयोजन | Organizing healthy panchayat in Manora | Patrika News
जशपुर नगर

मनोरा में किया गया स्वस्थ पंचायत का आयोजन

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की समस्या को जानने समझने की हुई कोशिश

जशपुर नगरJan 19, 2018 / 01:17 pm

Amil Shrivas

jashpur nagar
जशपुरनगर. मनोरा विकासखंड के मितानिनों ने ब्लॉक मुख्यालय मनोरा में जन संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसके माध्यम से उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाली समस्याओं को सुना। वहीं सरकार की विभिन्न योजनाओं को हर लोगों तक पहुंचाने के लिए लोगों को जागरुकता भी किया। यह कार्यक्रम स्वस्थ पंचायत के तहत किया गया था। इस दौरान मनोरा ब्लॉक से विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन भी मिले जिसके समाधान के लिए पहल की जाएगी।
गुरूवार को को जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों का लाभ ग्रामीणों को सही तरीके से मिल पा रहा है या नहीं उसमें किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है या नहीं इसे लेकर मनोरा ब्लॉक की मितानिनों, डीसी व बीसी के द्वारा जन संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
READ MORE : शीत लहर की चपेट में वनांचल क्षेत्र, खेतों में दिखी बर्फ की चादर

जन संवाद कार्यक्रम अलग- अलग गांवों से महिलाओं व अन्य ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिस पर चर्चा के बाद इन समस्याओं को संबंधित विभागों में भेजकर उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में एक नाटक का प्रदर्शन कर यह संदेश भी देने की कोशिश की गई कि निजी अस्पतालों में कितनी लूट है। जबकि सरकारी अस्पतालों में भी वही सुिवधा उपलब्ध रहती है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हीरू राम निकुंज ने कहा कि मितानिन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में बीमार या गर्भवती महिलाओं को अस्पताल से पहले मितानिनो से ही प्राथमिक उपचार मिल रहा है। जन संवाद कार्यक्रम में जशपुर विधायक राजशरण भगत एवं जशपुर नगरपालिका अध्यक्ष हीरूराम निकुंज, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनोरा के अध्यक्ष औश्र जनपद सदस्य जयराम भगत, पार्षद उर्मिला भगत और रिजवी अंसारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Hindi News/ Jashpur Nagar / मनोरा में किया गया स्वस्थ पंचायत का आयोजन

ट्रेंडिंग वीडियो