5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घूमर व चरी नृत्यों ने बांधा समां, विजेताओं को किया पुरस्कृत

देर रात तक डटे रहे लोग, लोग खरीद रहे घरेलू उत्पाद

less than 1 minute read
Google source verification
घूमर व चरी नृत्यों ने बांधा समां, विजेताओं को किया पुरस्कृत

सवाईमाधोपुर. इंदिरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में घूमर नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार।

सवाईमाधोपुर. जिला प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा महिला अधिकारिता विभाग की ओर से इंदिरा मैदान में चल रहे रणथम्भोर उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला तथा अमृता हाट में अब परवान चढ़ता जा रहा है। विभिन्न उत्पादों के साथ लोग मनोरंजन के लिए झूले-चकरी का आनंद भी ले रहे है।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सुग्रीव मीना ने बताया कि मेले में गुरुवार को बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं तथा बाघ परियोजना विषय पर चित्रकलां प्रतियोगिता हुई। इसमें महिलाएं व बालिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अध्यापिका लक्ष्मी प्रथम, मनीषा बैरवा द्वितीय एवं योगिता प्रजापत तृतीय स्थान पर रही। बाघ परियोजना थीम में अनसुरिया मीणा प्रथम, किरण साहू द्वितीय एवं सुनहरी गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने राजस्थानी लोक नृत्यों घूमर, चरी, कालबेलिया, राजस्थानी फिल्मों गीतों पर नृत्यों की प्रस्तुतियां दी।
मनोरंजन संग खरीददारी जोरों पर
मेले में मनोरंजन व खरीददारी जोरों पर है। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अमित गुप्ता ने बताया कि मेले में राज्य भर से महिला स्वयं सहायता समूहों, लघु उद्यमियों, दस्तकारों, हस्तशिल्प, खादी संस्थाओं द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विपणन किया जा रहा है। साथ ही आर्टिफिशियल ज्वैलरी, लाख की चूडिय़ां, जर्मन केमिकल, लकड़ी के खिलौने, ब्लैक टेराकोटा, मार्बल आईटम, कड़ाईदार ड्रेस, कोटा डोरिया, पूजन-पोशाक सामग्री, पर्दे, पर्स, बैग, पायदान, नमदे, बैडशीट, शॉल, जूतियां, लैदर एण्ड रेगजीन उत्पाद, बन्धेज, लहरिया, हर्बल एवं आयुर्वेदिक उत्पाद, आचार-मुरब्बा, पापड़-मंगोड़ी, मसाले, नमकीन, रेडिमेड गारमेन्टस, घरेलू उपयोग सामग्री एवं अन्य हैण्डीक्राफ्ट उत्पाद उचित दर पर खरीदे जा सकते हैं। खान-पान, मनोरंजन, चकरी-झूले एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रमुख आकर्षण है।


बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग