3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा – सोएंगे जमीन पर पानी पीएंगे बोतल का

सोएंगे जमीन पर पानी पीएंगे बोतल का भारत जोड़ो यात्रा में रात्रि ठहराव प्रबंध सवाईमाधोपुर . 13 दिसम्बर को जिले के मलारना उपखण्ड में पहुंचने वाली भारत जोड़ो यात्रा के रात्रि विश्राम के लिए भाड़ौती के समीप टोल प्लाजा पर टैंट से तीन ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं। इनमें ‘ए’ ब्लॉक तो राहुल गांधी के लिए होगा जबकि ‘बी’ ब्लॉक मंत्रियों-विधायकों तथा संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं के लिए बनाया जा रहा है। ‘सी’ ब्लॉक में यात्रा में साथ चल रहे पांच हजार लोगों के ठहराव व खाने की व्यवस्था रहेग

2 min read
Google source verification
भारत जोड़ो यात्रा - सोएंगे जमीन पर पानी पीएंगे बोतल का

भारत जोड़ो यात्रा - सोएंगे जमीन पर पानी पीएंगे बोतल का


सोएंगे जमीन पर पानी पीएंगे बोतल का

भारत जोड़ो यात्रा में रात्रि ठहराव के प्रबंध


सवाईमाधोपुर . 13 दिसम्बर को जिले के मलारना उपखण्ड में पहुंचने वाली भारत जोड़ो यात्रा के रात्रि विश्राम के लिए भाड़ौती के समीप टोल प्लाजा पर किए जा रहे प्रबंधों के तहत टैंट से तीन ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं। इनमें ‘ए’ ब्लॉक तो राहुल गांधी के लिए होगा जबकि ‘बी’ ब्लॉक मंत्रियों-विधायकों तथा संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं के लिए बनाया जा रहा है। ये दोनों ब्लॉक कोटा- लालसोट मेगा हाइवे के दोनों तरफ बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। ‘सी’ ब्लॉक राहुल गांधी के विश्राम स्थल से 5 किलोमीटर दूर गम्भीरा गांव के सरकारी स्कूल के मैदान में बनाया गया है। इस ब्लॉक में यात्रा में साथ चल रहे पांच हजार लोगों के ठहराव व खाने की व्यवस्था रहेगी।

बनेंगे 3 ब्लॉक, ‘ए’ ब्लॉक राहुल का... ‘सी’ ब्लॉक होगा 5 किलोमीटर दूर

बी ब्लॉक के लिए 35 हजार वर्ग फीट ( 100 गुना 350) में डोम बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें लगभग एक हजार सदस्यों के लिए जमीन पर आराम दायक गद्दे-रजाई लगाकर रात में सोने के प्रबंध किए जाएंगे। इसी पंडाल में 9900 वर्ग फीट में राउंड टेबल लगा कर खाने -नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। खाना बनाने के लिए 2250 (30 गुना 75 फीट) वर्ग फीट में अस्थायी रसोई घर बनाया जाना है। खाना बनाने वाली टीम के रविवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। खाना बनाने व पीने के लिए बोतलबंद पानी ही काम में लिया जाएगा। पानी की बोतलों का ट्रक तो शनिवार को ही बोतल लेकर पहुंच गया। चलित स्नानघर व शौचालय के प्रबंध किए जा रहे हैं। नहाने के लिए गर्म पानी की भी व्यवस्था रहेगी।

50 केवी के ३ कनेक्शन

यात्रा विश्राम स्थल के तीनों ब्लॉक में 50 किलो वॉट क्षमता वाले तीन अलग-अलग अस्थायी बिजली कनेक्शन होने हैं। बी ब्लॉक में ट्रांसफार्मर लगा अस्थायी कनेक्शन कर दिया है। दो ब्लॉक में भी एक-दो दिन में कनेक्शन हो जाएंगे। इसके अलावा सभी ब्लॉकों में क्षमता के अनुसार जनरेटर भी लगाए जाएंगे। हर ब्लॉक में रोशनी के लिए हाई पॉवर लाइट भी लगेंगी।

बनास नदी पुल पर बेरिकेङ्क्षडग

यात्रा में राहुल के साथ हजारों लोगों की भीड़ कोटा-लालसोट मेगा हाइवे स्थित दुब्बी बनास पुल से गुजरेगी। इसी पुल पर 23 दिसम्बर 17 को यात्रियों से भरी बस के पानी में गिरने के हादसे में 38 लोगों की जान चली गई थी। इस तरह के हादसे से बचाव के लिए प्रशासन ने बनास पुल पर दोनों तरफ लकडिय़ों से लगभग 8 से 10 फीट की ऊंचाई में बेरिकेङ्क्षडग करवाई है।


बोतलों का एक ट्रक पहुंचा

यात्रा में शामिल वीआईपी सदस्यों के नाश्ते व भोजन के लिए तीन दिन में 50 हजार पानी की बोतलों की खपत का अनुमान है। इसके लिए शनिवार को एक ट्रक पानी की बोतल लेकर यहां पहुंच गया। चौथकाबरवाड़ा उप प्रधान शंकर गुर्जर ने बताया कि इनको यात्रा ठहराव स्थलों पर रखवाया है। प्रत्येक स्थान पर करीब पांच- पांच हजार बोतलें पहुंचाई गई हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग