
सवाईमाधोपुर बजरिया में शोभायात्रा में में शामिल महिलाएं।
सवाईमाधोपुर. जिलेभर में बुधवार को ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस दौरान कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुए। सनाढ्््य-गौड़ ब्राह्मण समाज मानटाउन के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती पर राबाउमावि में धार्मिक कार्यक्रम हुए। शाम पांच बजे से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम, राम-सीता एवं राधा-कृष्ण की झांकिया आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा में समाज के युवा, महिला-पुरूष हाथों में पताका लेकर चल रहे थे। इसके बाद भगवान परशुराम की आरती उतारी गई। इससे पहले सनाढ््य-गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष किशन शर्मा ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा के बाद भगवान परशुराम की सामूहिक आरती कर भोज कार्यक्रम हुआ।
इस मौके पर पूर्व विधायक हंसराज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.नगेन्द्र शर्मा, यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल, नगरपरिषद सभापति डॉ.विमला शर्मा, पं.ताराचंद शास्त्री, लालचंद गौतम, रामजीलाल जोशी, पार्षद अल्का शर्मा, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, रितेश भारद्वाज, विनोद शर्मा, राधामोहन शर्मा, गोविन्द शर्मा, कमलेश शर्मा आदि मौजूद थे। सनाढ््य गौड़ ब्राह्मण समाज हाउसिंग की ओर से श्याम वाटिका स्थित परशुराम भवन में सुबह सवा सात बजे से कलशयात्रा निकाली गई। शाम को संकटमोचन हनुमानमंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शहर स्थित नृसिंहजी की बगीची स्थित सनाढ््य ब्राह्मण समाज कार्यालय पर परशुराम जयंती पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। इसी तरह बजरिया स्थित गौतम आश्रम में परशुराम जयंती मनाई गई। भगवान परशुराम शोभायात्रा में सजीव झांकियों का ट्रस्ट अध्यक्ष वैद्य नाथूलाल शर्मा व कोषाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने पूजा-अर्चना कर स्वागत किया।
चौथ का बरवाड़ा. सनाढ्य ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में समाज सदस्य देवीशंकर शर्मा, देवकीनंदन पारीक, युवा सामाजिक कार्यकर्ता कमल शर्मा ने भी विचार रखे।
पीपलदा. कस्बे में स्थित सत्यनारायण मंदिर परिसर में परशुराम जयन्ती बुधवार को सर्व समाज की ओर से मनाई गई। इससे पहले समाज के लोग मंदिर में एकत्र हुए।
खिरनी. ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्रा, महामंत्री रामबाबू शर्मा, कोषाध्यक्ष सेंटो मास्टर आदि थे।
बौंली. परशुराम नवयुवक मंडल व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में परशुराम जयंती मनाई गई। शोभायात्रा निकाली गई, हुई जो नगर के मुख्य मार्ग होते हुए मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा के बाद मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। इसमें मेहंदी प्रतियोगिता वरिष्ठ में रानी शर्मा प्रथम, सलोनी शर्मा द्वितीय, शिवांशु पाराशर तृतीय स्थान पर रही। वहीं कनिष्ठ वर्ग में अदिति शर्मा प्रथम, प्रियांशी शर्मा द्वितीय, पूर्वी शर्मा तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में ऋषिका पाराशर प्रथम, सीमा शर्मा द्वितीय, तृतीय स्थान पर सलोनी शर्मा रही। प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं-12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत अंक लाने पर आस्था शर्मा, आकांक्षा शर्मा, नेहा शर्मा, छवि शर्मा, स्वप्निल जोशी, माधवी शर्मा, मनु तिवारी, आयुष शर्मा व निखिल भारद्वाज को सम्मानित किया। सरकारी सेवा में चयन होने पर अरविंद शर्मा, रवि शर्मा, कविता गौतम, सपना जोशी, राहुल गौतम, जितेंद्र गौतम, दीपक जोशी, डॉ. अजय शर्मा, अम्बरीश गौतम, दीपिका मिश्रा, अविनाश शर्मा व माधव शर्मा को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि हनुमत दीक्षित मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विशिष्ट अतिथि लोकेश शर्मा भाजपा, शिवचरण बुंदेला, भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष कांजी मीणा ,ओम प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश शर्मा ने किया व मंडल के अध्यक्ष अरविंद ने आभार जताया।
खण्डार. कस्बे में गीता भवन परिसर में ब्राह्मणों के अराध्य देव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव गीता भवन परिसर में मनाया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया। ब्राह्मण समाज की ओर से 25 अप्रेल को परशुराम शोभायात्रा व प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर चर्चा हुई। इसमें व्यवस्थाओ की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर समाज के वयोवृद्ध नवल किशोर सीठा, पूर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शिवचरण तिवारी, कैलाश पटेल, जगदीश पाठक आदि थे।
Published on:
19 Apr 2018 02:01 pm

बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
