scriptम्हाने पूजण द्यो गणगौर…गांव की गलियों में गूंजने लगे गीत | Moe Pooni Dyo Gangaur ... Songs resonating in the streets of the villa | Patrika News
सवाई माधोपुर

म्हाने पूजण द्यो गणगौर…गांव की गलियों में गूंजने लगे गीत

म्हाने पूजण द्यो गणगौर…गांव की गलियों में गूंजने लगे गीत

सवाई माधोपुरMar 14, 2018 / 11:54 am

Subhash Mishra

patrika

बामनवास के लिवाली गांव में गणगौर पूजन को जाती बालिकाएं।


बामनवास. गणगौर का त्योहार नजदीक आने के साथ ही गांव की गलियों में इसके गीत गूंजने लगे हैं। वैसे तो होली दहन के साथ ही गणगौर पूजन की तैयारियां शुरू हो जाती है, जो लगातार सोलह दिन चलती है। अंतिम दिन गणगौर मनाई जाती है। त्योहार नजदीक आने के साथ महिलाओं, नवविवाहिताओं तथा बालिकाओं में पूजन के प्रति उत्साह नजर आ रहा है। बालिकाएं कुएं से जल भरकर एवं दोब लेकर आती देखी जा सकती है। ये किसी एक स्थान पर बैठकर गणगौर पूजन करतीं है। गीत गाती हुई ये महिलाएं व बालिकाएं रास्ते से गुजरती है तो गणगौर के आने आभास होता है। मंगलवार को क्षेत्र के लिवाली गांव में गणगौर पूजन का ऐसा ही नजारा देखा गया। बगीची रोड पर बालिकाएं गणगौर पूजन के लिए गीत गाती हुई गुजरी। इसी तरह गणगौर पूजन का क्रम जारी है।
यह त्योहार का महत्व
चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया को गणगौर पूजन किया जाता है। गणगौर दो शब्द से मिलकर बना है। जिसमें गण का मतलब शिव तथा गौर का मतलब पार्वती माना जाता है। गणगौर के दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है। महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना में व्रत करती है। कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर की कामना में व्रत करती हैं। गणगौर पूजन के बाद उसका विसर्जन किया जाता है। कहते हैं कि पार्वती ने भी सोलह दिन तक पूजन किया था।
अन्नपूर्णा रसोई वैन का निरीक्षण कर ली जानकारी
सवाईमाधोपुर. नगरपरिषद सभापति डॉ. विमला शर्मा ने मंगलवार को बजरिया स्थित महावीर पार्क के पास संचालित अन्नपूर्णा रसोई वैन का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों से नाश्ता व खाने के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया कि अन्नपूर्णा रसोई योजना में पांच रुपए में नाश्ता व आठ रुपए में खाना अच्छा मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान 56 लोग खाना खाने की जानकारी दी गई।

Home / Sawai Madhopur / म्हाने पूजण द्यो गणगौर…गांव की गलियों में गूंजने लगे गीत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो