4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

शोर शराबे और शक्ति प्रदर्शन के बीच पेश की दावेदारी

कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन व बैठक सम्पन्न

Google source verification

सवाईमाधोपुर.आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा एंव कांग्रेस के बड़े नेता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओंं से फीडबैक लेने के साथ ही रॉयसुमारी करने में जुटे हुए है । इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस नेता पंचायतराज मंत्री रमेश मीणा व पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा सवाई माधोपुर पहुंचे। जहाँ दोनों नेताओं ने आलनपुर स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शिरकत की । इस दौरान विधानसभा चुनावों में टिकट चाहने वाले दावेदारों की जमकर भीड़ उमड़ी । जिले की सवाई माधोपुर ,गंगापुरसिटी ,बामनवास एंव खंडार विधानसभा सीट से टिकिट चाहने वाले करीब दो दर्जन नेताओं ने मंत्री रमेश मीणा एंव रघुशर्मा को अपना अपना आवेदन सौंपा । टिकिट चाहने वाले नेता अपने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के कार्यक्रम में पहुंचे और अपनी अपनी दावेदारी पेश की ।

समर्थकों को काबू करने में हुई परेशानी
कार्यक्रम के दौरान टिकिट चाहने वाले दावेदारों के समर्थक इस कदर बेकाबू हो रहे थे कि मंत्री रमेश मीणा और रघु शर्मा कंग्रेस कार्यक्रताओं पदाधिकारियों एंव टिकिट चाहने वाले दावेदारों से सही ढंग से ना तो फीड बैक ले पा रहे थे और ना ही सही तरह से राय सुमारी कर पा रहे है । टिकिट चाहने वाले दावेदारों के समर्थक बार बार जुलूस के रूप में एक के बाद एक कार्यक्रम में पहुंचते रहे और जमकर नारेबाजी करते रहे । कई बार तो दावेदारों के समर्थकों ने मंच पर चढऩे की कोशिश की जिन्हें मंत्री के सुरक्षा गार्डों बामुशिकल बार-बार नीचे उतारा । बेकाबू समर्थकों की भीड़ को देखकर मंत्री रमेश मीणा एंव रघु शर्मा सहित जिलाध्यक्ष गिर्राज गुर्जर एंव कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी दावेदारों एंव उनके समर्थकों को समझते रहे लेकिन समर्थकों की नारेबाजी रुकने का नाम नहीं लिया। मंत्री रमेश मीणा एंव रघुशर्मा चाहते थे कि एक एक विधामसभा क्षेत्र के लोगो को हॉल में बुलाया जाए और फीडबैक लेने के साथ ही चुनावी रायसुमारी की जाए । लेकिन यह संभव नही हो पाया , ऐसे में दोनों नेताओं ने जो आता गया उसका आवेदन लेना शुरू कर दिया । इस दौरान जिले की चारों विधामसभा क्षेत्र से करीब दो दर्जन दावेदारो ने टिकिट के लिए आवेदन दिया।

विधायक ने शांति से किया आवेदन
पूरे कार्यक्रम के दौरान सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार एंव खंडार से टिकिट चाहने वाले सुनील तिलकर ही बिना किसी शोरशराबे के कार्यक्रम में पहुंचे और शालीनता से अपना आवेदन दिया और चले गए । वही बामनवास विधायक इंदिरा मीणा को शायद अपना टिकिट कटने का अंदेशा सता रहा है ,शायद यही वजह है कि कार्यक्रम में विधायक इंदिरा मीणा करीब 50 से अधिक गाडिय़ों में अपने सैंकड़ो समर्थकों को लेकर पहुंची और शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपनी दावेदारी पेश की । इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की । कुछ ऐसा ही हाल खंडार विधायक अशोक बैरवा का रहा ।

समर्थकों के हुजूम के साथ पहुंचे मुकेश
इसी प्रकार मुकेश मीणा (एण्डा) भी कार्यक्रम में समर्थकों के भारी हुजूम के साथ कार्यक्रम में पहुंचे और टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की। इस दौरान मुकेश के समर्थन में उनके साथ भारी संख्या में महिलाएं भी थी। इसी प्रकार डिग्गी प्रसाद मीणा ,मुकेश मीणा , डॉ.मुमताज एलाइक अहमद सहित करीब एक दर्जन नेताओ ने अपनी दावेदारी पेश की । इसी तरह खंडार से वर्तमान विधायक अशोक बैरवा ,भुनेश तिलकर ,सुनील तिकलर ,आशीष टटवाल ,शिवचरण बैरवा सहित अन्य नेताओं ने टिकिट की दावेदारी की । वहीं गंगापुरसिटी से रामकेश मीना ,रघुवीर मीणा एसहित आधार दर्जन नेताओं ने दावेदारी पेश की । वहीं बामनवास से इंदिरा मीणा ,नमोनारायण मीणा सहित अन्य नेताओं अपनी अपनी दावेदारी पेश की । मंत्री रमेश मीणा एंव रघुशर्मा ने कहा कि उनके द्वारा सभी के आवेदन लिए गए है और टिकिट का फैसला हाईकमान करेगा । उन्होंने राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार रिपीट होने की बात कही । कांग्रेस के आज के कार्यक्रम में अनुशासन बिल्कुल नहीं था। कांग्रेस के लोग पूरी तरह से अनुशासनहीन नजर आए । ऐसे में रायसुमारी करने आये मंत्री रमेश मीणा व रघुशर्मा को भी खासी माथापच्ची करनी पड़ी ।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़