सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में रविवार अलसुबह करीब साढ़े पांच बजे मौसम का मिजाज बदल गया। यहां तेज हवाओं के साथ तेज बारिश का दौर शुरु हो गया। जिसके चलते मई महिने में मौसम ने जनवरी.फरवरी का एहसास करा दिया। वही तेज बारिश के चलते आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही बिजली काट दी गई है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
मौसम विभाग ने जिले में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। जिसके अनुसार रविवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। इससे दो पहले दिन पहले इलाके तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई थी। वहीं रविवार को सुबह से ही तेज गर्जना व हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो जाने से सड़कों पर पानी बहने लगा। इस दौरान चौथ का बरवाड़ा के सब्जी मंडी मार्ग व रेलवे स्टेशन चौराहे पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
पेड गिरने से लगा जाम
समीपवर्ती रवाजना चौड से रवाजना डूंगर रेलवे स्टेशन जाने वाले आम रास्ते में पेड़ गिर जाने के कारण् ाजाम लग गया। इस दौरान यहां लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां सवाई माधोपुर कुस्तला, छाण, चौथ का बरवाड़ा, बौंली सहित सभी इलाकों में सुबह से ही बारिश देखी गई। लगातार बारिश व तेज हवाओं के चलते जिले के मौसम में पूरी तरह से ठंडक घुल गई है। यहां पारा भी 10 डिग्री के करीब गिर जाने से गर्मी का एहसास खत्म हो गया है।
विकास कार्यो की खुली पोल
कई घंटों तक बारिश होने के कारण नगर परिषद क्षेत्र की गई कॉलोनियों में सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी हुई। साथ ही जिला प्रशासन व नगर परिषद की ओर से किए जा रहे विकास कार्यो के दावों की पोल भी खुल गई।